फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news issue of promotion pay scales of state employees stuck

Uttarakhand: राज्य कर्मचारियों के पदोन्नति वेतनमान का मसला अटका, कई विभागों ने शासन को नहीं भेजी सूचना

Wed, 17 May 2023 01:37 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 17 May 2023 01:37 PM IST
सार

प्रदेश सरकार से जुड़े तकरीबन सभी कर्मचारी राज्य कर्मचारियों को 10,16 और 26 वर्ष में पदोन्नति के पद का वेतनमान दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कर्मचारी संगठन कई बार आंदोलन कर चुके हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand news issue of promotion pay scales of state employees stuck
प्रस्ताव लटका - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

विभागों से समय पर सूचना प्राप्त न होने के कारण राज्य कर्मचारियों की पदोन्नति वेतनमान मसला लटक गया है। इस मसले के समाधान करने के लिए सभी विभागों से 2021-22 तक नया वेतनमान दिए जाने पर बढ़ने वाले खर्च का ब्योरा मांगा गया है। लेकिन अब भी कई विभागों ने सूचना नहीं भेजी है। वित्त विभाग ने एक बार फिर विभागों को पत्र भेजकर 15 दिन के भीतर पूरी जानकारी भेजने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार से जुड़े तकरीबन सभी कर्मचारी राज्य कर्मचारियों को 10,16 और 26 वर्ष में पदोन्नति के पद का वेतनमान दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इस मांग को लेकर कर्मचारी संगठन कई बार आंदोलन कर चुके हैं। यह मांग मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और अपर मुख्य सचिव से लेकर सचिव वित्त के समक्ष कई बार उठाई चुकी है। मुख्यमंत्री की ओर से वित्त विभाग को इस मांग के संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand: नियमावली में होगा बदलाव...ओला-ऊबर में सफर करना होगा सुरक्षित, ड्राइवरों के लिए भी सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त विभाग यह आकलन कर रहा है कि कर्मचारियों की मांग के अनुरूप पदोन्नति वेतनमान लागू करने पर सरकारी राजकोष पर कितना वित्तीय बोझ पड़ेगा। सटीक आकलन के लिए शासन स्तर से सभी अपर मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, सचिवों और प्रभारी सचिवों को पत्र जारी कर उनसे संबंधित विभागों से सूचनाएं भेजने को कहा गया था। यह सूचना उन्हें विभिन्न सेवा संवर्गों के साथ मिनिस्टीरियल व वैयक्तिक सहायक संवर्ग के कर्मचारियों के बारे में भी भेजनी है।

विभागीय सूत्रों के मुताबिक, कई विभागों से वित्त विभाग को सूचनाएं प्राप्त हो चुकी हैं। लेकिन अब भी कई विभागों ने सूचना नहीं दी है। अपर सचिव वित्त गंगा प्रसाद ने इस संबंध में पत्र जारी कर विभागों से वर्ष 2016-17 से वर्ष 2021-22 तक की सूचना 15 दिन में भेजने को कहा है। उन्होंने पत्र में उन विभागों का जिक्र किया है, जिन्होंने अभी सूचना नहीं भेजी है।

विभाग जिन्होंने नहीं भेजी सूचना
कौशल विकास एवं सेवायोजन, राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखडं प्राविधिक शिक्षा, महानिरीक्षक बिंधन, उत्तराखंड उच्च शिक्षा विभाग, अर्थ एवं संख्या विभाग, यात्रा प्रशासन संगठन (ऋषिकेश को छोड़कर)।

विभागाध्यक्षों पर हो कार्रवाईः परिषद
उत्तराखंड राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरूण पांडेय ने शासन से मांग की कि जिन विभागों से सूचनाएं देने में हीलाहवाली की जा रही है, उनके विभागाध्यक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि लंबे समय से कर्मचारी 10,16 26 वर्ष पर पदोन्नत वेतनमान की मांग कर रहे हैं। लेकिन इस मांग पर कतिपय विभागाध्यक्षों का रवैया उदासीन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed