{"_id":"60e7f2888ebc3ecba16ef832","slug":"uttarakhand-news-ips-officer-abhinav-kumar-becomes-chief-minister-additional-principal-secretary","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंडः तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार बने मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंडः तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार बने मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव
Fri, 09 Jul 2021 01:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 09 Jul 2021 01:04 PM IST
सार
बता दें कि इससे पहले 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू को प्रदेश का नया मुख्य सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपर प्रमुख सचिव बनाए गए हैं। बता दें कि राज्य गठन के बाद पहली बार कोई अपर प्रमुख सचिव पद बनाया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक पद पर आसीन अभिनव कुमार तेज तर्रार अफसर माने जाते हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंडः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात, आज शाम होंगे दिल्ली रवाना
विज्ञापन
उत्तराखंड के नए मुख्य सचिव एसएस संधू
इससे पहले उत्तराखंड में सत्ता की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सचिव पद पर तैनात ओमप्रकाश को हटा दिया था। उनकी जगह 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू प्रदेश के नए मुख्य सचिव बनाए गए हैं। संधू प्रदेश के 17वें मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंडः तीसरी लहर की तैयारी जुलाई तक पूरी कर लें - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
नौकरशाही में बड़े फेरबदल के आसार
मुख्य सचिव ओम प्रकाश को बदलने के बाद अब प्रदेश की नौकरशाही में बड़े फेरबदल के आसार जताए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसके संकेत दिए हैं। माना जा रहा है कि कुछ ही रोज में सचिवालय से लेकर जिलों में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। कई जिलों के डीएम और कप्तान बदले जाएंगे।
सूत्रों के मुताबिक, प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की कवायद को अंजाम देने से पहले ही नौकरशाही में बड़े फेरबदल के आसार जताए जा रहे थे। तीरथ राज में नौकरशाही में बड़ा बदलाव नहीं हो पाया। मुख्य सचिव और जिलों के डीएम-पुलिस कप्तान बदले जाने की सिर्फ चर्चाएं तैरती रहीं।
लेकिन मुख्य सचिव को बदले जाने के बाद अब नौकरशाही को ताश के पत्तों की तरह फेंटे जाने की संभावना जताई जा रही है। सूत्र बता रहे हैं कि सरकार पहले सचिवालय में तैनात कुछ प्रमुख अफसरों के विभागों में बदलाव करेगी और उसके बाद जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान बदले जाएंगे।