{"_id":"618fd3ed13500b093c77590d","slug":"uttarakhand-news-international-eco-park-will-be-built-in-munikireti-from-62-crores","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: मुनिकीरेती में 62 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय ईको पार्क, सोसायटी मोड पर होगा संचालित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: मुनिकीरेती में 62 करोड़ से बनेगा अंतरराष्ट्रीय ईको पार्क, सोसायटी मोड पर होगा संचालित
Sat, 13 Nov 2021 08:35 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 13 Nov 2021 08:35 PM IST
सार
कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने यमुना कालोनी स्थित आवास पर ईको पार्क को लेकर वन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुनिकीरेती में अंतरराष्ट्रीय ईको पार्क बनाना मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है।
विज्ञापन
कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टिहरी जिले के मुनिकीरेती में 62 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय ईको डायवर्सिटी पार्क (पर्यावरण विविधता) विकसित किया जाएगा। ढालवाला में लगभग 50 हेक्टेयर भूमि पर पार्क बनेगा। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा।
विज्ञापन
शीघ्र ही पार्क की कार्य योजना बनाने के निर्देश
शनिवार को कृषि एवं उद्यान मंत्री सुबोध उनियाल ने यमुना कालोनी स्थित आवास पर ईको पार्क को लेकर वन और पर्यटन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि मुनिकीरेती में अंतरराष्ट्रीय ईको पार्क बनाना मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल है। तीर्थ नगरी ऋषिकेश और मुनिकीरेती में देश दुनिया से आने वाले पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ढालवाला में 50 हेक्टेयर क्षेत्र में ईको पार्क बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को शीघ्र ही पार्क की कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि 62 करोड़ की लागत से बनने वाले इस इको पार्क का काम दो चरणों में होगा। जिसमें पहले चरण में 32 करोड़ और दूसरे चरण में 30 करोड़ के काम होंगे। ईको पार्क को सोसायटी मोड में संचालित किया जाएगा। इस पार्क के बनने से ऋषिकेश, मुनिकी रेती और तपोवन में स्थानीय पर रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस पार्क की खासियत यह होगी कि पांच साल के भीतर ही निर्माण लागत की वसूली हो सकेगी।
विज्ञापन
उन्होंने मुख्य सचिव को भी ईको पार्क के लिए धनराशि की व्यवस्था करने के लिए संबंधित विभागों के साथ बैठक करने के निर्देश। बैठक में पीसीसीएफ वन राजीव भरतरी, सचिव विजय यादव, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य सचिव एसके सुबुद्धि, भागीरथी वृत के वन संरक्षक धीरज पांडे, अपर सचिव पर्यटन युगल किशोर पंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।