फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Instructions to give free tablets to 10th and 12th students by November 30

उत्तराखंड: 30 नवंबर तक 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को मुफ्त टैबलेट देने के निर्देश

Wed, 15 Sep 2021 07:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 15 Sep 2021 07:02 PM IST
सार

सचिवालय में कोविड राहत पैकेज एवं इससे संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा में ऑनलाइन शिक्षा को और अधिक सुगम बनाने के निर्देश दिए गए।
 

विज्ञापन
uttarakhand news: Instructions to give free tablets to 10th and 12th students by November 30
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

 मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी स्कूलों के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं को 30 नवंबर तक मुफ्त मोबाइल टैबलेट देना निश्चित करें।

विज्ञापन


सचिवालय में कोविड राहत पैकेज एवं इससे संबंधित मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा की। अपर मुख्य सचिव ने कहा कि सभी घोषणाओं को समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। विद्यालयी शिक्षा की समीक्षा में ऑनलाइन शिक्षा को और अधिक सुगम बनाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग की समीक्षा में बताया गया कि पर्यटन व्यवसाय की विभिन्न गतिविधियों के संचालन में शामिल लगभग 50,000 व्यक्तियों को दो हजार रुपये हर महीने के हिसाब से छह महीने के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा पर अब तक 1500 लाख की धनराशि जारी की जा चुुुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग की समीक्षा में बताया गया कि परिवहन विभाग के तहत सार्वजनिक सेवाओं के लगभग 1,03,235 चालकों, परिचालकों एवं क्लीनर्स को छह माह के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता संबंधी घोषणा पर 32486 लाभार्थियों के लिए 2381.70 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं।

जबकि शहरी विकास के तहत नैनीताल में पंजीकृत कुल 549 वोट संचालकों को 10,000 रुपये प्रति की दर से आर्थिक सहायता संबंधी घोषणा पर 415 लाभार्थियों के लिए 41.50 लाख रुपये मंजूर किए जा चुके हैं। नैनी झील के तहत पंजीकृत 671 वोट संचालकों के वित्तीय वर्ष 2021-22 में लाइसेंस नवीनकरण में छूट संबंधी घोषणा के क्रम में वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति जारी की जा चुकी है।

इन राहतों की दी गई जानकारी
बैठक में बताया गया कि संस्कृति विभाग के तहत सांस्कृतिक कलाकारों एवं ढोल वादकों को 2000 की दर से पांच माह के लिए प्रोत्साहन संबंधी घोषणा पर 57 लाभार्थियों के लिए 1.14 लाख मंजूर किए गए हैं। वन एवं पर्यावरण विभाग के तहत ट्रैकिंग एवं पीक फीस पर छूट प्रदान किए जाने संबंधी घोषणा पर शासनादेश किया जा चुका है। सिंचाई विभाग के तहत नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल एवं सड़ियाताल के तहत वोट नवीनीकरण में शुल्क में छूट संबंधी घोषणा के क्रम में शासनादेश किया जा चुका है।


राजस्व विभाग के तहत पटवारी, लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार को कोविड 19 में उनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों व सेवाओं के लिए 10,000 की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। बताया गया कि इस संबंध में जीओ हो चुका है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के तहत आशा कार्यकर्ताओं को 2000 की प्रोत्साहन राशि पांच माह तक दी जाएगी। इस संबंध में जीओ हो चुका है। जनपद हरिद्वार एवं पिथौरागढ़ के मेडिकल कॉलेज को 70-70 करोड़ की धनराशि दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed