फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Infamous Sunil Rathi shifted to Haridwar jail from Tihar Jail

Haridwar: तिहाड़ से हरिद्वार जेल में शिफ्ट हुआ कुख्यात सुनील राठी, अधिकारियों की परेशानी बढ़ी

Sun, 16 Oct 2022 09:53 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Oct 2022 09:53 PM IST
सार

कुख्यात राठी के हरिद्वार जेल में शिफ्ट करने के बाद जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जेल प्रशासन की ओर से राठी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Infamous Sunil Rathi shifted to Haridwar jail from Tihar Jail
कुख्यात सुनील राठी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कुख्यात सुनील राठी को दिल्ली तिहाड़ जेल से हरिद्वार जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। बदमाश राठी के हरिद्वार जेल शिफ्ट होने के बाद जेल के अधिकारी परेशान हैं। कई साल पहले उत्तराखंड की जेल से कुख्यात सुनील राठी को उत्तर प्रदेश की जेल में शिफ्ट किया गया था। 2018 तक राठी बागपत जेल में बंद था। 2018 में अंसारी गैंग के बदमाश और पूर्वी उत्तर प्रदेश के माफिया डॉन प्रेमप्रकाश उर्फ मुन्ना बजरंगी की जेल के अंदर ही गोलियों से छलनी कर हत्या की गई थी। जिस दिन मुन्ना बजरंगी को जेल में शिफ्ट किया गया था उसी दिन उसकी हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन


कुख्यात सुनील राठी ने मुन्ना बजरंगी की हत्या करने का इल्जाम खुद कबूल किया था। इसके बाद राठी को बागपत से दूसरी जेल में शिफ्ट किया गया। फिर दिल्ली की तिहाड़ जेल भेज दिया गया था। इसके बाद से तिहाड़ जेल में ही था। शनिवार की शाम को अचानक दिल्ली पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीन गाड़ियों में राठी को लेकर हरिद्वार पहुंची। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जिला कारागार रोशनाबाद में राठी को शिफ्ट कर दिया। 

विज्ञापन

Roorkee: ...तो वेस्ट यूपी के थे सिपाहियों को सरेआम गोली मारने वाले शार्प शूटर, चार राउंड हवाई फायर कर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन


राठी की कार्यस्थली रहा है हरिद्वार जिला

कुख्यात सुनील राठी की हरिद्वार कार्यस्थली रहा है। राठी का खास गुर्गा माने जाने वाला प्रवीण वाल्मीकि को हाईकोर्ट के आदेश पर पहले ही हरिद्वार जेल में शिफ्ट किया गया था। राठी पर हत्याओं से लेकर कारोबारियों से रंगदारी मांगने के तमाम मामले दर्ज हैं। राठी के यहां शिफ्ट होने से कई कारोबारियों की भी धड़कने बढ़ गई हैं। 

दूसरी जेल में शिफ्ट करने को लिखा पत्र

कुख्यात राठी के हरिद्वार जेल में शिफ्ट करने के बाद जेल प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। जेल प्रशासन की ओर से राठी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजा गया है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि शनिवार की शाम सुनील राठी को दिल्ली पुलिस ने जेल में शिफ्ट कराया है। राठी को दूसरी जेल में शिफ्ट करने को लेकर आला अधिकारियों से पत्राचार किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed