फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News If the matter of affiliation is not resolved then private colleges will charge more fees

Uttarakhand: नहीं सुलझा संबद्धता का मामला तो निजी कॉलेजों में होगी ज्यादा फीस, दाखिले से वंचित रह जाएंगे छात्र

Tue, 27 Jun 2023 12:39 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 27 Jun 2023 12:39 PM IST
सार

गढ़वाल विवि की कार्यकारी परिषद की बैठक में हुए 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों की असंबद्धता के फैसले के बाद भारी असमंजस है। नए सत्र के दाखिलों की तैयारी कर रहे कॉलेजों के कदम ठिठक गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News If the matter of affiliation is not resolved then private colleges will charge more fees
फीस - फोटो : istock

विस्तार

गढ़वाल विश्वविद्यालय से 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों की संबद्धता हटाने के मामले में जल्द कोई निर्णय न हुआ तो हजारों छात्र दाखिले से वंचित रह सकते हैं या फिर उन्हें निजी कॉलेजों में भारी भरकम शुल्क देना पड़ेगा। राजधानी में केवल दो सरकारी डिग्री कॉलेज हैं, जिनकी सीटें महज 1240 हैं, जबकि डीएवी, डीबीएस, एमकेपी, एसजीआरआर कॉलेज की सीटें सात हजार से ऊपर हैं।

विज्ञापन


गढ़वाल विवि की कार्यकारी परिषद की बैठक में हुए 10 अशासकीय डिग्री कॉलेजों की असंबद्धता के फैसले के बाद भारी असमंजस है। नए सत्र के दाखिलों की तैयारी कर रहे कॉलेजों के कदम ठिठक गए हैं। अगर संबद्धता खत्म हुई और श्रीदेव सुमन विवि से जल्द न मिली तो बड़ा संकट पैदा होने वाला है। अकेले देहरादून शहर में ही इस संकट को ऐसे समझा जा सकता है... दरअसल, हर साल सरकारी शुल्क पर चार अशासकीय कॉलेजों में सात हजार से ज्यादा दाखिले होते हैं।
विज्ञापन


Uttarakhand Exclusive: दूरस्थ क्षेत्रों में होगा जो भी नेटवर्क, उसी से बजेगी फोन की घंटी, पढ़ें क्या है योजना
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर इनके मुकाबले सरकारी कॉलेजों की बात करें तो राजकीय डिग्री कॉलेज रायपुर में करीब 800 और राजकीय डिग्री कॉलेज सुद्धोवाला में करीब 440 सीटें हैं। यानी 7000 के सापेक्ष केवल 1240 का विकल्प ही उपलब्ध है। ऐसे में बाकी छात्रों के लिए निजी कॉलेजों के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा, जहां परंपरागत बीए, बीएससी जैसे कोर्सेज का शुल्क सरकारी के मुकाबले 10 गुना से अधिक है।

कॉलेजों में शुल्क का अंतर

कोर्स का नाम   अशासकीय     निजी कॉलेज
बीए प्रथम            1323         15,000
बीएससी               2123         20,000
बीकॉम                1323          20,000
एमकॉम               1399         15,000
एमएससी             1799          25,000
एमए                    1399        15,000
बीएड                    3819         70,000
(शुल्क रुपये प्रति वर्ष)

इन कॉलेजों को किया विवि ने असंबद्ध

  • डीएवी पीजी कॉलेज, देहरादून
  • डीबीएस पीजी कॉलेज, देहरादून
  • एसजीआरआर पीजी कॉलेज, देहरादून
  • एमकेपी पीजी कॉलेज, देहरादून
  • डीडब्ल्यूटी कॉलेज, देहरादून
  • एमपीजी पीजी कॉलेज, मसूरी
  • महिला विद्यालय डिग्री कॉलेज, सतीकुंड, कनखल, हरिद्वार
  • चिन्मय डिग्री कॉलेज, बीएचईएल, रानीपुर, हरिद्वार
  • बीएसएम कॉलेज, रुड़की, हरिद्वार
  • राठ महाविद्यालय, पैठाणी, पौड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed