{"_id":"613326a9cc1774700373f9aa","slug":"uttarakhand-news-huge-fire-broke-out-in-glass-factory-at-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: लाल तप्पड़ स्थिति लीसा फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: लाल तप्पड़ स्थिति लीसा फैक्टरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप
Sat, 04 Sep 2021 01:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 04 Sep 2021 01:38 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर 12:15 बजे के आसपास लाल तप्पड़ स्थित एक लीसा फैक्टरी में आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली और लाल तप्पड़ पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंच गया है। दमकल का एक वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
देहरादून जिले के लाल तप्पड़ स्थित लीसा फैक्टरी में शनिवार दोपहर भीषण आग लग गई। दिन-दोपहर अचानक लगी इस आग से मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शनिवार को दोपहर 12:15 बजे के आसपास लाल तप्पड़ स्थित एक लीसा फैक्टरी में आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना पर कोतवाली और लाल तप्पड़ पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंच गया है। दमकल का एक वाहन आग बुझाने का प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन
लीसा फैक्टरी में अचानक आग लगने से फैक्टरी के अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। अभी भी फैक्टरी से धुआं व आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। फैक्टरी के आसपास आबादी क्षेत्र है।
विज्ञापन
वहीं शनिवार को तड़के देहरादून के प्रेमनगर स्थित एक मोबाइल की दुकान में आग लग गई थी। जिसे दमकल कर्मियों द्वारा बुझाया गया।