फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Harish Rawat Facebook post confused Ramesh Pokhriyal Nishank daughter marriage

उत्तराखंड: रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी की शादी को लेकर हरीश रावत की फेसबुक पोस्ट ने उलझाया

Wed, 17 Nov 2021 02:47 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 17 Nov 2021 02:47 PM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत सोमवार को पूर्व सीएम और हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी कैप्टन श्रेयशी निशंक और एक अन्य विवाह समारोह में अलग-अलग शामिल हुए। एक दिन बाद उन्होंने एक साथ एक ही पोस्ट में दोनों परिवारों को शादी की शुभकामनाएं दी, जिससे बवाल हो गया।

विज्ञापन
uttarakhand news: Harish Rawat Facebook post confused Ramesh Pokhriyal Nishank daughter marriage
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड पूर्व सीएम हरीश रावत की एक फेसबुक पोस्ट को लेकर अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो गई। मामला समझ में आने पर तुरंत उसमें सुधार भी कर दिया गया। दरअसल, पूर्व सीएम हरीश रावत सोमवार को पूर्व सीएम और हरिद्वार के सांसद रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी कैप्टन श्रेयशी निशंक और एक अन्य विवाह समारोह में अलग-अलग शामिल हुए।

विज्ञापन


एक दिन बाद उन्होंने एक साथ एक ही पोस्ट में दोनों परिवारों को शादी की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए लिखा कि वह पूर्व सीएम निशंक की पुत्री और मोहम्मद नौशाद के पुत्र के विवाह समारोह में सम्मिलित हुए। वर-वधू को आशीर्वाद और निशंक जी और नौशाद जी को हार्दिक शुभकामनाएं।
विज्ञापन


उनकी यह सार्वजनिक पोस्ट वायरल होने लगी। कुछ भाजपा नेताओं ने तो हरीश पर स्तरहीन राजनीति करने तक का आरोप लगा दिया। इसके कुछ समय बाद ही हरीश रावत ने इस पोस्ट को हटाते हुए दोनों परिवारों को अलग-अलग शुभकामनाएं देते हुए सचित्र पोस्ट जारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed