{"_id":"64b1202bee08dc40b10dcd58","slug":"uttarakhand-news-haridwar-rishikesh-ganga-corridor-to-be-built-by-2026-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 2026 तक बनेगा हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, सीएम ने दिए तेजी से काम करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 2026 तक बनेगा हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर, सीएम ने दिए तेजी से काम करने के निर्देश
Fri, 14 Jul 2023 06:10 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 14 Jul 2023 06:10 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों से आठ नए शहर विकसित करने के संबंध में जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में पांच और पर्वतीय क्षेत्रों में तीन टाउनशिप विकसित होगी।
विज्ञापन
सीएम पुष्कर सिंह धामी
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर का प्रस्ताव कैबिनेट की बैठक में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस परियोजना को अक्तूबर 2026 तक पूरा करेगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सचिवालय में राज्य के विभिन्न शहरों में नई टाउनशिप विकसित किए जाने के संबंध में बैठक ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने बैठक के दौरान अधिकारियों से आठ नए शहर विकसित करने के संबंध में जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि राज्य में मैदानी क्षेत्रों में पांच और पर्वतीय क्षेत्रों में तीन टाउनशिप विकसित होगी। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Dehradun: चिंतन शिविर शुरू, स्वास्थ्य क्षेत्र की चुनौतियों के समाधान का रोडमैप बनाएंगे राज्यों के मंत्री
विज्ञापन
बैठक में बताया गया कि गढ़वाल एवं कुमाऊं क्षेत्र में एक-एक हिल स्टेशन विकसित किए जाएंगे। उन्होंने इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी शीघ्र अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि चंपावत और टिहरी जिले में दो हिल स्टेशन बाने का प्रस्ताव है।
बैठक में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मुख्य सचिव डॉ. एसएससंधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, आनंद बर्द्धन, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, दिलीप जावलकर समेत कई अधिकारियों की मौजूदगी रही।