फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Swasthya Chintan Shivir held from Today in Dehradun

Dehradun: चिंतन शिविर में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा-भारत स्वास्थ्य क्षेत्र में विकसित करेगा खुद का मॉडल

Sat, 15 Jul 2023 06:29 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 15 Jul 2023 06:29 AM IST
सार

मांडविया ने कहा किसी दूसरे देश के मॉडल पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि भौगोलिक और पर्यावरण के स्तर पर भारत और दुनिया के बाकी देशों के बीच काफी अंतर है।

विज्ञापन
Uttarakhand Swasthya Chintan Shivir held from Today in Dehradun
स्वास्थ्य मंत्रियों का चिंतन शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा है कि स्वास्थ्य को लेकर भारत अपना एक मॉडल विकसित करेगा। किसी दूसरे देश के मॉडल पर भरोसा नहीं किया जा सकता है क्योंकि भौगोलिक और पर्यावरण के स्तर पर भारत और दुनिया के बाकी देशों के बीच काफी अंतर है।

विज्ञापन


उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार को दो दिवसीय स्वास्थ्य चिंतन शिविर के उद्घाटन अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इस चिंतन बैठक से जो कुछ निकलेगा, वह देश के स्वास्थ्य लक्ष्यों को हासिल करने में मदद करेगा ताकि देश अमृतकाल में स्वस्थ और विकसित राष्ट्र बन सके।
विज्ञापन


बीमारियों का बोझ हटाना जरूरी
केंद्रीय मंत्री ने विभिन्न राज्यों से कुष्ठ, टीबी, सिकल सेल एनीमिया जैसी बीमारियों का बोझ हटाने और राज्यों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर संचारी रोगों पर भी होगी चर्चा
स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण परिषद के स्वास्थ्य चिंतन शिविर में आयुष्मान भारत के तहत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना और आयुष्मान भारत हेल्थ इन्फ्रास्ट्रकचर मिशन के साथ टीबी उन्मूलन, खसरा, रूबेला और हेल्थ मैनेजमेंट कैडर, मेडिकल और गैर संचारी रोगों पर भी चर्चा होगी। शिविर में 16 राज्यों के स्वास्थ्य मंत्री और सचिव मौजूद रहे।

विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी होगी दूर, तीन साल में समान होंगी यूजी-पीजी की सीटें
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि जल्द ही विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी दूर होगी। सरकार नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और पुराने कॉलेजों के विस्तार पर जोर दे रही है। इससे आगामी तीन वर्षों में मेडिकल की यूजी और पीजी सीटों की संख्या एक बराबर पहुंच जाएगी। मौजूदा समय में देश के 700 से ज्यादा मेडिकल कॉलेजों में एक लाख से ज्यादा एमबीबीएस की सीटें हें जबकि पीजी सीटों की संख्या इसकी तुलना में काफी कम है।
 

  • देश में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को स्वीकार करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने मौजूदा अंतर को पाटने के लिए तीन साल का लक्ष्य रखा है। निजी और जिला अस्पतालों में डीएनबी पाठ्यक्रम लाकर अगले तीन वर्षों में देश में स्नातक और स्नातकोत्तर सीटें बराबर कर दी जाएंगी।

चिंतन शिविर में इन मुद्दों पर होगी चर्चा

चिंतन शिविर में आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन, आयुष्मान भव कैंपेन, पब्लिक हेल्थ मैनेजमेंट कैडर, टीबी उन्मूलन कार्यक्रम, मीसल्स रूबेला उन्मूलन कार्यक्रम, पीसीपीएनडीटी, मेडिकल नर्सिंग शिक्षा, अंग प्रत्यारोपण, डिस्ट्रिक्ट रेजीडेंसी प्रोग्राम व गैर संचारी रोग प्रबंधन जैसे विषयों पर विचार मंथन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed