{"_id":"632087da315d045e6200d192","slug":"uttarakhand-corona-update-13-september-29-new-infected-patient-found-and-no-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Corona Update: पांच जिलों में 29 नए संक्रमित मिले, 201 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Corona Update: पांच जिलों में 29 नए संक्रमित मिले, 201 पहुंची सक्रिय मरीजों की संख्या
Tue, 13 Sep 2022 07:10 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 13 Sep 2022 07:10 PM IST
सार
प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले थमने के साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या भी कम होने लगी है। फिलहाल प्रदेश में 201 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि संक्रमितों की रिकवरी दर 95.88 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.42 दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम गई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश के पांच जिलों में 29 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। मंगलवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 85 मरीज ठीक हुए हैं। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी घट रही है। फिलहाल प्रदेश में 201 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। जबकि सोमवार को प्रदेश में 258 सक्रिय मरीज थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 2020 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, सामने आए 29 मामलों में देहरादून में 17, अल्मोड़ा, पौड़ी और हरिद्वार में दो-दो व नैनीताल में छह संक्रमित मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन
Dengue: देहरादून जिले में लगातार बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप, दो मरीज अस्पताल में भर्ती, 120 पहुंची संख्या
विज्ञापन
वहीं, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमिसंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है। साथ ही प्रदेश की रिकवरी दर 95.88 प्रतिशत और संक्रमण दर 1.55 प्रतिशत से घटकर 1.42 दर्ज की गई है।