फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : Government should issue white paper on summer capital gairsain

Uttarakhand News : ग्रीष्मकालीन राजधानी पर श्वेत पत्र जारी करे सरकार - कांग्रेस

Thu, 21 Jan 2021 10:50 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 21 Jan 2021 10:50 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : Government should issue white paper on summer capital gairsain
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना - फोटो : अमर उजाला (File Photo)
कांग्रेस ने प्रदेश सरकार से ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की है। कांग्रेस भवन में मीडिया से मुखातिब कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद से प्रदेश सरकार ने धरातल पर कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन


पिछले पौने चार साल के कार्यकाल में क्या किया?

गैरसैंण में जो भी काम किया गया है वह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हुआ। धस्माना ने प्रदेश सरकार को चुनौती दी कि वह श्वेत पत्र जारी कर प्रदेश के लोगों को बताए कि पिछले पौने चार साल के कार्यकाल में क्या किया। सरकार बताए कि उसने इस अवधि में कितना पैसा गैरसैंण के विकास के लिए जारी किया और उसमें से कितना पैसा खर्च किया।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए क्या रोडमैप बनाया?

सरकार को यह भी बताना चाहिए कि ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए उसने क्या रोडमैप बनाया है। धस्माना ने गैरसैंण में बजट सत्र के आयोजन को रस्म अदायगी करार दिया और कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा साफ होती तो वह ग्रीष्मकालीन सत्र का आयोजन गैरसैंण में करती।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थायी राजधानी का मुद्दा भी उठाया

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि कांग्रेस की मांग यह भी है कि प्रदेश सरकार गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करे। कांग्रेस साफ तौर पर कह चुकी है कि सत्ता में आने पर वह गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करेगी। कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार ने गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित कर साफ कर दिया है कि वह गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने के पक्ष में नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed