फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Four thousand women of state get job opportunity in Tata Group

Good News: टाटा ग्रुप में उत्तराखंड की चार हजार महिलाओं को नौकरी का मौका, 10वीं-12वीं पास कर सकेंगे अप्लाई

Mon, 26 Aug 2024 09:14 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 26 Aug 2024 09:14 PM IST
सार

Uttarakhand News: टाटा समूह के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर की ओर से राज्य के नियोजन विभाग के स्टेट पीपीपी एक्सपर्ट को पत्र भेजकर अवगत कराया गया कि एमपीएस व एनएटीएस कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड से महिलाओं की नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Four thousand women of state get job opportunity in Tata Group
- फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तराखंड की चार हजार महिलाओं को टाटा ग्रुप ने नौकरी का मौका दिया है। जल्द ही टाटा ग्रुप की ओर से नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। कंपनी ने प्रदेश नियोजन विभाग को पत्र भेजकर नियुक्तियां करने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


प्रदेश के युवाओं को सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार दिलाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। राज्य के नियोजन विभाग को टाटा ग्रुप से महिलाओं को नौकरी देने के संबंध में पत्र प्राप्त हुआ है। जिसमें कंपनी कर्नाटक के कालोर व तमिलनाडु के होसुर स्थित प्लांट में प्रदेश की 4000 महिला अभ्यर्थियों को एमपीएस व एनएटीएस कार्यक्रम के तहत नौकरी देगी।
विज्ञापन


यह नौकरी टाटा समूह की टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने निकाली है। समूह के चीफ ह्यूमन रिसोर्स ऑफिसर रंजन बंदोपाध्याय की ओर से राज्य के नियोजन विभाग के स्टेट पीपीपी एक्सपर्ट व नोडल फॉर ईएपी सुमंता शर्मा को पत्र भेजकर अवगत कराया गया कि एमपीएस व एनएटीएस कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड से महिलाओं की नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने जन्माष्टमी महोत्सव में किया प्रतिभाग: कहा- डबल इंजन की सरकार में उन्नति की ओर अग्रसर है उत्तराखंड

ये रखी गई है अहर्ता


एमपीएस के लिए अहर्ता कक्षा 10 और बारहवीं पास रखी गई, जबकि एनएटीएस के लिए कक्षा 10 और 12 और आईटीआई डिप्लोमा रखी गई है। नियुक्ति के लिए युवाओं को नॉलेज टेस्ट, साइको डाइग्नोस्टिक टेस्ट लिया जाएगा। कंपनी ने अवगत कराया कि चयन के बाद अभ्यर्थियों को शॉप फ्लोर टेक्नीशियन के रूप में नियुक्ति दी जाएगी।

वेतन संग रहने, खाने व आने जाने की सुविधा प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार निरंतर युवाओं को रोजगार से जोड़ने को प्रयासरत है। राज्य के कई सरकारी विभागों के अलावा निजी क्षेत्र व स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं को अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। युवाओं को देश-विदेश में भी रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed