फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Four percent sports quota will be given to sportspersons in jobs proposal will come in cabine

Uttarakhand: अच्छी खबर...नौकरियों में खिलाड़ियों को मिलेगा चार प्रतिशत खेल कोटा, कैबिनेट में आएगा प्रस्ताव

Wed, 19 Jul 2023 04:49 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Jul 2023 04:49 PM IST
सार

राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को ग्रेड पे 2000 के पद पर नौकरी दिए जाने के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने पूर्व में यह कहते हुए लौटा दिया था कि इस ग्रेड पे के पद पर नौकरी नहीं दी जा सकती।

विज्ञापन
Uttarakhand News Four percent sports quota will be given to sportspersons in jobs proposal will come in cabine
नौकरी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

प्रदेश के खिलाड़ियों को सरकारी सीधी भर्ती के पदों पर चार प्रतिशत क्षैतिज खेल कोटा मिलेगा। कैबिनेट में इसका प्रस्ताव आएगा। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधु की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है। वहीं राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को विभिन्न छह विभागों में 2000 से लेकर 5400 ग्रेड पे तक के पदों पर सीधे नौकरी मिलेगी।

विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को ग्रेड पे 2000 के पद पर नौकरी दिए जाने के प्रस्ताव को वित्त विभाग ने पूर्व में यह कहते हुए लौटा दिया था कि इस ग्रेड पे के पद पर नौकरी नहीं दी जा सकती। हालांकि वित्त विभाग ने ओलंपिक में स्वर्ण, रजत, कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को समूह ख के पदों पर नियुक्ति देने पर सहमति जताई थी। विभाग की ओर से खेल श्रेणी दो में ओलंपिक खेल में प्रतिभाग, विश्व चैंपियनशिप, विश्वकप, एशियन खेल एवं राष्ट्रमंडल खेल के स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को ग्रेड पे 4800 एवं रजत व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को ग्रेड पे 4600 के पदों पर नौकरी देने।
विज्ञापन


दस्तावेजों से छेड़छाड़ मामला: देहरादून, विकासनगर और ऋषिकेश तहसील के रिकॉर्ड रूम सील, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल श्रेणी तीन में सैफ खेल व राष्ट्रीय खेल में पदक विजेता खिलाड़ियों को, एशियन खेल, राष्ट्रमंडल खेल, विश्व चैंपियनशिप, विश्वकप के प्रतिभागी खिलाड़ियों को समूह ग के पदों पर रखे जाने की सहमति दी थी, लेकिन ग्रेड पे 2000 के पद पर नौकरी का मामला लटक गया था। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर भी सहमति बन चुकी है।

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव वित्त दिलीप जावलकर, आबकारी सचिव हरि चंद्र सेमवाल, सचिव अरविंद सिंह ह्यांकी, ललित मोहन रयाल, खेल निदेशका जितेंद्र सोनकर आदि मौजूद रहे।

इन पर भी बनी सहमति

- महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए उत्कृष्ट खिलाड़ियों को पांच प्रतिशत कोटा
- ऊधमसिंह नगर में महिला स्पोर्ट्स कालेज की स्थापना के लिए चिन्हित की गई भूमि की उपयोगिता की जांच का निर्णय
- सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल प्रशिक्षक की व्यवस्था
- दिव्यांगों के लिए खेल प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन
- हल्द्वानी में खेल विश्वविद्यालय की भूमि के लिए वन विभाग के साथ होगी बैठक
- ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविरों के आयोजन किए जाएंगे
- शराब व बीयर की बोतल पर एक रुपये की धनराशि सेस के रूप में आबकारी विभाग कटौती कर रहा है। इसे खेल विभाग को दिया जाएगा। इसकी अधिसूचना के लिए कैबिनेट में प्रस्ताव आएगा।
- पौड़ी स्थित रांसी में निर्माणाधीन स्टेडियम हाई एल्टीट्यूट सेंटर के रूप में विकसित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed