{"_id":"60a5f088aab59809be42ccd8","slug":"uttarakhand-news-former-education-minister-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह भंडारी का देहांत, अपने आवास में ली अंतिम सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह भंडारी का देहांत, अपने आवास में ली अंतिम सांस
Thu, 20 May 2021 10:59 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 20 May 2021 10:59 AM IST
सार
नरेंद्र सिंह भंडारी ने वर्ष 2002 से 2007 तक नारायण दत्त तिवारी सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री सेवा दी थी।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह भंडारी
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह भंडारी का बुधवार बीती रात निधन हो गया। उन्होंने कोटद्वार के बलभद्रपुर स्थित अपने आवास में अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
नरेंद्र सिंह भंडारी ने वर्ष 2002 से 2007 तक नारायण दत्त तिवारी सरकार में बतौर शिक्षा मंत्री सेवा दी थी। पौड़ी से विधायक भी रहे।
नरेंद्र सिंह भंडारी ने कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष भी रहे। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री नरेंद्र सिंह भंडारी के निधन पर दिवंगत की आत्मा की शांति व शोक संतप्त स्वजन को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
विज्ञापन
नहीं रहे लोक कलाकार रामरतन काला
गढ़वाली गीतों का सदाबहार गायक रामरतन काला अब इस दुनिया को अलविदा कह गया है। बीते कुछ सालों से लकवे के चलते उन्हें रंगमंच से दूर होना पड़ा था, आर्थिक दुश्वारियों के चलते पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी ने कुछ आर्थिक सहायता बीमारी के उपचार के लिए की थी, लेकिन शरीर साथ नहीं दे रहा था।
विज्ञापन
स्व. रामरतन काला ने लोकगायक नरेन्द्र सिंह नेगी के वीडियो गीतों मे भी यादगार अभिनय किया। जिसमें 'नया जमना का छौरों कन उठि बौल रौक एण्ड रोल, तेरो मछोई गाड़ बोगिगे ले खाले अब खा माछा, समद्युला का द्वी दिन समलौणा ह्वै गीनि' आदि सैकड़ों गीतों में काला ने बेहतरीन अदाकारी की थी।