{"_id":"61a7362380930e7f7a6647f5","slug":"uttarakhand-news-former-cm-harish-rawat-comment-on-assembly-winter-session-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: देहरादून में विस सत्र को लेकर हरीश रावत ने सरकार पर साधा निशाना, बताया गैरसैंण का अपमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: देहरादून में विस सत्र को लेकर हरीश रावत ने सरकार पर साधा निशाना, बताया गैरसैंण का अपमान
Wed, 01 Dec 2021 02:27 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 01 Dec 2021 02:27 PM IST
सार
हरीश रावत ने कहा कि सरकार को पहाड़ी राज्य होने के बावजूद भी गैरसैंण जाने में ठंड लग रही है। इसलिए ही सरकार वहां सत्र कराने से बच रही है।
विज्ञापन
पत्रकार वार्ता में पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी देहरादून में विधानसभा सत्र आयोजित करने को लेकर फिर राजनीति गरमा गई है। पूर्व सीएम हरीश रावत ने प्रेसवार्ता कर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले गैरसेंण में सत्र आयोजित करने की घोषणा की थी। वहीं अब देहरादून में सत्र करने का फैसला लिया। ये उत्तराखंडियत और गैरसैंण का अपमान है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: नौ व 10 दिसंबर को देहरादून में ही होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र
विज्ञापन
सरकार अभी तक सत्र को लेकर तिथि व स्थान तय नहीं कर पाई है। सरकार को पहाड़ी राज्य होने के बावजूद भी गैरसैंण जाने में ठंड लग रही है। इसलिए ही सरकार वहां सत्र कराने से बच रही है। सरकार गैरसैंण के अपमान के लिए राज्य के लोगो से माफी मांगे। कहा कि पूर्व में कांग्रेस ने सत्र के दौरान गैरसैंण में एक बड़ी रैली का एलान किया था। लेकिन अब रैली गैरसैंण में होगी या देहरादून में इस पर कोर कमेटी फैसला लेगी।
विज्ञापन
वहीं, इस दौरान उन्होंने केदारनाथ के विधायक मनोज रावत को त्रिशूल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आगे भू कानून संबंधी मुद्दे को मनोज रावत लीड करेंगे। चुनाव में अभियान से जुड़े लोग खंडाला घाट से बनी टोपी पहनेंगे। उन्होंने देवस्थानम बोर्ड पर सरकार के फैसले को रावत ने कांग्रेस की जीत बताया। कहा कि लोकतंत्र का गला घोंट कर भाजपा सरकार ने अधिनियम बनाया था।