फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Former CM Harish Rawat Attack on central government for Development Model

देहरादून: पूर्व सीएम हरीश रावत ने केंद्र सरकार को घेरा, कहा-खोखला साबित हुआ विकास का मॉडल

Wed, 27 Sep 2023 03:50 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 27 Sep 2023 03:50 PM IST
सार

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षण को खत्म कर रही है। कांग्रेस सत्ता में आई तो आर्थिक न्याय पर कार्य करेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Former CM Harish Rawat Attack on central government for Development Model
प्रेसवार्ता करते पूर्व सीएम हरीश रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने देश के आर्थिक हालातों पर केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि जो विकास का मॉडल केंद्र ने दिखाया वह खोखला साबित हुआ है। भाजपा सरकार ने 2014 से पहले आर्थिक सुधार को लेकर जनता को भ्रमित किया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस सत्ता में आई तो आर्थिक न्याय पर कार्य करेगी। केंद्र और राज्य सरकार अप्रत्यक्ष रूप से आरक्षण को खत्म कर रही है। सरकारी पदों को ना भरना भी आरक्षण को खत्म करना ही है। भाजपा सरकार के खिलाफ संघर्ष के लिए पार्टी ने मुद्दे तय करेगी और अन्य विषयों को भी शामिल करेगी।
विज्ञापन


उत्तराखंड: नशा तस्करी पर अंकुश लगाने तैयारी, पुलिस करेगी अंतर्राज्यीय रूट पर चलने वाली रोडवेज बस की 'स्कैनिंग'
विज्ञापन
विज्ञापन


एक मुद्दा अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने को लेकर है। महिला, दलित और किसानों के स्वाभिमान की लड़ाई अब कांग्रेस लड़ेगी। रोजगार को लेकर सरकार पर दबाव और सुझाव दोनों विषयों पर काम किया जाएगा। 

भाजपा सारी सभ्यताओं का प्रतीक खुद को बताती है। रमेश बिधुड़ी का संसद में व्यवहार देखने को मिला। उन पर हेट स्पीच का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। उन्होंने भाजपा से ऐसे नेता को निष्कासित करने की मांग की।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed