फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: forest department will Do development work in various divisions Under eco-tourism scheme

ईको टूरिज्म को बढ़ावा: उत्तराखंड में सुधरेंगे ताल-तलैया और उपवन, पैदल ट्रैक पर नहीं दुखेंगे पग 

Sat, 03 Jul 2021 02:01 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 03 Jul 2021 02:01 AM IST
सार

योजना के तहत ईको पार्क का निर्माण, पैदल ट्रैक का सुधारीकरण, सफारी जोन, व्यू प्वाइंट, तालों की सफाई, साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देना आदि कार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand News: forest department will Do development work in various divisions Under eco-tourism scheme
उत्तराखंउ में पार्क - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए राज्य सेक्टर ईको टूरिज्म योजना के तहत वन विभाग विभिन्न प्रभागों में विकास कार्य कराएगा। इसके लिए ईको टूरिज्म कोर कमेटी की ओर से 80 लाख रुपये मंजूर किए गए हैं। राज्य के प्रमुख वन संरक्षक राजीव भरतरी ने बताया कि राज्य सेक्टर ईको टूरिज्म योजना के तहत पिछले दिनों हुई ईको टूरिज्म कोर कमेटी की बैठक में विभिन्न प्रस्तावों को मंजरी दी गई है।

विज्ञापन


ईको टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 80 लाख रुपये स्वीकृति किए गए हैं। इस धनराशि को प्रभागों के वनाधिकारियों को जारी करने के लिए निर्देशित कर दिया गया है। इसमें मुख्यमंत्री की घोषणाओं के प्रस्तावों को भी शामिल किया गया है। 
विज्ञापन


योजना के तहत ये होने हैं काम 
1. बार्सू से दयारा बुग्याल व रैंथल से दयारा बुग्याल ट्रैक के सुदृढ़ीकरण के लिए दस लाख रुपये स्वीकृत।
2. चंद्रबनी खालसा में कुमाऊंनी मंदिर के पास ईको पार्क का निर्माण के लिए 15.83 लाख रुपये स्वीकृत।
3. क्यारी नागटिब्बा से सुरकंडा तक पैदल ट्रैक के निर्माण के लिए 10 लाख रुपये स्वीकृत। 
4. तराई पश्चिम वन प्रभाग के अंतर्गत फांटो क्षेत्र में सफारी जोन के निर्माण के लिए 15 लाख रुपये स्वीकृत।
5. भराड़ीसैंण में ईको ट्रैक और ईको पार्क की स्थापना के लिए 20 लाख रुपये स्वीकृत। 
6. नागटिबा में व्यू प्वाइंट निर्माण व ताल की सफाई व सौंदर्यीकरण के लिए 19 लाख रुपये स्वीकृत।

ऋषिकेश में संजय झील का होगा उद्धार 
राज्य सेक्टर ईको टूरिज्म योजना के तहत ऋषिकेश स्थित संजय झील का उद्धार भी हो सकेगा। इसके लिए शुरुआती चरण में 10 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। हालांकि यह राशि झील के उद्धार के लिए काफी कम है। प्राकृतिक जल से परिपूर्ण इस झील के उद्धार की वर्षों से मांग की जाती रही है, लेकिन हर बार कोई न कोई अड़चन सामने आ जाती है। ऋषिकेश के पर्यटन के लिहाज से झील का सौंदर्यीकरण होना महत्वपूर्ण है। अपने आप में एक पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को समेटे यह झील पर्यावरण के लिहाज से भी बहुत महत्वपूर्ण है। यदि झील के उद्धार की यह कवायद आगे बढ़ती है तो ऋषिकेश को एक ओर पर्यटन स्थल मिल जाएगा। जो यहां के पर्यटन व्यवसाय को चार चांद लगाने में मदद करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए राज्य सेक्टर ईको टूरिज्म योजना के तहत स्वीकृत धनराशि संबंध वन प्रभागीय अधिकारियों को जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे राज्य के ईको सिस्टम को सुधारने, पर्यटन को बढ़ावा देने और ग्रामीण स्तर पर स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। 
- राजीव भरतरी, प्रमुख वन संरक्षक (हौफ)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed