फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: farmer leader rakesh tikait arrived to mourn the death of young farmer, said this about five states next elections

उत्तराखंडः युवा किसान नेता के निधन पर शोक जताने पहुंचे राकेश टिकैत, पांच राज्यों के चुनावों को लेकर कही ये बात

Thu, 15 Jul 2021 03:38 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सितारगंज Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 15 Jul 2021 03:38 PM IST
सार

बता दें कि सितारगंज क्षेत्र के युवा किसान नेता सुखचैन सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इससे क्षेत्र किसानों में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Uttarakhand news: farmer leader rakesh tikait arrived to mourn the death of young farmer, said this about five states next elections
rakesh tikait - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किसान नेता राकेश टिकैत गुरुवार को उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के लालपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने युवा किसान सुखचैन सिंह के निधन पर शोक जताया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अगले साल पांच राज्यों के चुनाव को लेकर सितंबर महीने में किसान बैठक करेंगे ।

विज्ञापन


हार्ट अटैक से निधन
बता दें कि सितारगंज क्षेत्र के युवा किसान नेता सुखचैन सिंह का हार्ट अटैक से निधन हो गया था। इससे क्षेत्र किसानों में शोक की लहर दौड़ गई। सिंह पांच जून को ही गाजीपुर बॉर्डर में चल रहे आंदोलन में भागीदारी करने गए थे और दो दिन तक आंदोलन में शिरकत करने के बाद खेती करने के लिए घर लौटे थे।

विज्ञापन


सितारगंज से सटे लालपुर गांव निवासी गुरसेवक सिंह महार ने बताया कि उनके भाई संयुक्त किसान मोर्चा के युवा नेता सुखचैन सिंह (38) अपने खेत पर गए थे। अचानक मोटर से करंट फैल गया। परिजनों ने उन्हें करंट लगने का आभास होने पर तत्काल तार खींच दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुखचैन खुद को स्वस्थ महसूस करते हुए पाठ करने लगे। करीब दस मिनट बाद उनका हार्ट अटैक से निधन हो गया। सुखचैन सिंह सामाजिक कार्यों के अलावा धार्मिक कार्यों में भी बढ़चढ़ कर भागीदारी लेते थे। धान क्रय की मांग पर सितारगंज मंडी में चले अनशन में भी उन्होंने शिरकत की थी। तीन माह तक गाजीपुर बार्डर में किसानों के साथ आंदोलन भी किया।

 

उनकी अंतिम यात्रा में विधायक सौरभ बहुगुणा, कांग्रेस प्रदेश सचिव नवतेज पाल सिंह, पलविंदर सिंह औलख, सहकारी गन्ना विकास समिति के पूर्व चेयरमैन उपकार सिंह बल, पूर्व राज्यमंत्री कमल जिंदल, साहब सिंह, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह, जसविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह भुल्लर आदि मौजूद थे।

देहरादून: किसान यूनियन तोमर ने देहरादून में किया प्रदर्शन

कृषि कानूनों को समाप्त करने की मांग को लेकर गुरुवार को किसान यूनियन तोमर के सदस्य ट्रैक्टर में सवार होकर डीएम कार्यालय पहुंचे और धरने पर बैठ गए। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट कुश्म चौहान से बातचीत के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा।

भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज देहरादून में

वहीं भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राजकुमार चाहर तीन दिनी उत्तराखंड प्रवास पर आज देहरादून पहुंच रहे हैं। 16 जुलाई को देहरादून के सहसपुर, हरबर्टपुर, विकासनगर में उनका स्वागत होगा।

इसके बाद वे कोटी कनेसर चकराता में हरेला पर्व पर आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और प्रगतिशील किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसी शाम को उनका मुख्यमंत्री और राज्यपाल से मुलाकात का कार्यक्रम है।

17 जुलाई को चाहर छिद्दरवाला श्यामपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे और भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार में पत्रकार वार्ता करेंगे। इसके बाद वे प्रदेश और जिला स्तरीय पदाधिकारियों से संवाद करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed