भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर स्थित आवास में मंगलवार रात करीब पौने 12 बजे हुए जबर्दस्त धमाके से पूरा इलाका दहल गया। घर के छह दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूट गए। विस्फोट इतना जबर्दस्त था कि पड़ोसी के घर की दीवार भी टूट गई। डीएम धीराज गर्ब्याल और एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र सहित पुलिस के अधिकारी रात में ही मौके पर पहुंच गए थे। 18 घंटे की जांच-पड़ताल के बाद भी पुलिस-प्रशासन के लोग यह पता नहीं लगा पाए कि आखिर धमाके की वजह क्या थी। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सुशीला तिवारी अस्पताल में एक मरीज को देखने के बाद रात में अपने दोस्त के साथ घर लौटे थे। रात पौने 12 बजे के करीब वह सोने जा रहे थे कि घर के एक कमरे में तेज धमाका हो गया। बगल के कमरे में सो रहे प्रदीप बिष्ट के तीनों बच्चों की नींद टूट गई और वे रोने लगे। प्रदीप बिष्ट ने पूजा घर और किचन के पास पर्दों में लगी आग को बुझाया और खुद परिवार के साथ बाहर निकल गए। धमाके की आवाज सुनकर प्रथम तल पर रहने वाले प्रदीप के भाई कंचन सिंह बिष्ट और दोनों किराएदारों की भी नींद टूट गई। तेज आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी बाहर निकल आए। प्रदीप बिष्ट ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को घटना से अवगत कराया।
उत्तराखंड: भाजपा जिलाध्यक्ष के घर धमाका, दरवाजे और खिड़कियों के शीशे टूटे, पड़ोसी के घर की दीवार भी टूटी, तस्वीरें
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Wed, 15 Sep 2021 08:47 PM IST
सार
जानकारी के मुताबिक नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर आवास में मंगलवार देर रात करीब साढ़े 12 बजे तेज धमाका हुआ। इससे घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियां ध्वस्त हो गईं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन