फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Entrepreneurs can get big relief about EPR Plan

उत्तराखंड: उद्यमियों को मिल सकती है बड़ी राहत, केंद्रीय मंत्री ने दिया ईपीआर प्लान से मुक्त रखने का आश्वासन

Tue, 13 Dec 2022 09:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद(हरिद्वार)
संवाद न्यूज एजेंसी, बहादराबाद(हरिद्वार) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 13 Dec 2022 09:16 PM IST
सार

लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में उद्यमी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से दिल्ली में मिले। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिना पूर्व सूचना के एकतरफा कार्रवाई कर औद्योगिक इकाइयों के संचालन की अनुमति निरस्त कर दी।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Entrepreneurs can get big relief about EPR Plan
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट एक्ट 2016 के अंतर्गत ईपीआर प्लान जमा नहीं करने पर औद्योगिक इकाइयों के संचालन की अनुमति निरस्त करने के मामले में उद्यमियों को बड़ी राहत मिल सकती है। प्लास्टिक या पॉलिथीन का प्रयोग करने वालीं पैकेजिंग औद्योगिक इकाइयों को ईपीआर प्लान के नियम से मुक्त किया जा सकता है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने उद्यमियों के एक प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में उद्यमी केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से दिल्ली में मिले। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिना पूर्व सूचना के एकतरफा कार्रवाई कर औद्योगिक इकाइयों के संचालन की अनुमति निरस्त कर दी। कहा कि इससे लाखों लोग बेरोजगार हो जाएंगे। संगठन के उत्तराखंड प्रदेश महामंत्री विजय सिंह ने आश्वासन दिया है कि पैकेजिंग के रूप में प्लास्टिक या पॉलीथिन का प्रयोग करने वाली औद्योगिक इकाइयों को ईपीआर प्लान से मुक्त रखे जाने पर विचार किया जाएगा, सिर्फ उत्पादक ही इसका हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन


ऐसा हुआ तो उत्तराखंड ही नहीं देशभर में उद्योगों को राहत मिल सकेगी। बताया कि केंद्रीय मंत्री ने सीपीसीबी के अफसरों को ईपीआर संबंधी जटिलताओं को दूर करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान संगठन के राष्ट्रीय सचिव नरेश पारीक, रोहित भाटिया, वीरेंदर नागपाल, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईपीआर पर 15 दिसंबर को होगी कार्यशाला
ईपीआर के संबंध में जानकारी देने और समस्याओं के निस्तारण के लिए 15 दिसंबर को कार्यशाला की जाएगी। सिडकुल इंटरप्रिन्योर्स वेलफेयर एसोसिएशन सिडकुल की ओर से बहादराबाद इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट वेलफेयर एसोसिएशन के साथ मिलकर इसका आयोजन किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से सिडकुल स्थित एक होटल में आयोजित कार्यशाला में उद्योग विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed