फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : elephant killed forest guard in rajaji park

राजाजी टाइगर रिजर्व: गश्त कर रहे फॉरेस्ट गार्ड को हाथी ने मार डाला, पेट पर गाड़ दिया था दांत

Sat, 20 Feb 2021 07:55 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 20 Feb 2021 07:55 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : elephant killed forest guard in rajaji park
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में राजाजी टाइगर रिजर्व बेरीवाड़ा रेंज के जंगल में गश्त के दौरान हाथी ने एक फॉरेस्ट गार्ड पर हमला करके मार डाला। हाथी ने फॉरेस्ट गार्ड के पेट पर दांत गाड़ दिया था। गश्त टीम में शामिल अन्य वन कर्मियों ने हवाई फायरिंग और शोर मचाकर बमुश्किल अपनी जान बचाई व हाथी को भगाया। 

विज्ञापन


जंगल में गश्त पर थे फॉरेस्ट गार्ड और अन्य चार संविदा वन कर्मी

जानकारी के अनुसार शनिवार को रोजाना की तरह राजाजी टाइगर रिजर्व की बेरीवाड़ा रेंज के 31 वर्षीय फॉरेस्ट गार्ड गौरव कुमार अन्य चार संविदा वन कर्मियों के साथ जंगल में गश्त पर थे। गश्त के दौरान वह टीम का नेतृत्व करते हुए सबसे आगे चल रहे थे।

विज्ञापन


झाड़ियों में छुपा था अकेला हाथी

 

बताया जाता है कि वह गश्त करते हुए जब लगभग ढाई बजे के आसपास सैंथली बीट क्षेत्र के जंगल में पहुंचे तो सामने ही झाड़ियों में छुपा अकेला हाथी सामने आ गया। टस्कर से बचाव का कोई भी मौका नहीं मिला और उसने सबसे आगे चल रहे फॉरेस्ट गार्ड पर हमला बोल दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


हाथी से बचाव के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की और शोर मचाया

 

हाथी ने अपना एक दांत फॉरेस्ट गार्ड के पेट में घुसा दिया, टीम के अन्य सदस्यों ने हाथी से बचाव के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग और शोर मचाया। हवाई फायरिंग के बाद हाथी भाग गया। साथ के कर्मचारियों ने घटना की सूचना रेंज कार्यालय को दी।


अस्पताल से पहुंचने से पहले ही गौरव ने रास्ते में दम तोड़ा

 

सूचना मिलने पर अधिकारी मौके पर पहुंचे और गौरव कुमार को उपचार के लिए हरिद्वार लाने लगे। बताया जाता है कि अस्पताल से पहुंचने से पहले ही गौरव ने रास्ते में दम तोड़ दिया।  वार्डन ललिता प्रसाद टम्टा ने बताया कि गौरव के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed