फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News : Electricity bill will increase due to fix charge and energy charge

उत्तराखंडः फिक्स चार्ज और एनर्जी चार्ज से बढ़ेगा बिजली का बिल, टैरिफ पर 31 मार्च तक भेज सकते हैं अपने सुझाव

Sat, 13 Feb 2021 04:19 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 13 Feb 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand News : Electricity bill will increase due to fix charge and energy charge
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने इस साल बिजली की दरों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग में 952 करोड़ घाटे के साथ पेश किया है। इस घाटे पर नियंत्रण करने के लिए एनर्जी चार्ज और फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी की मांग रखी गई है। आप भी अब इस प्रस्ताव पर अपने सुझाव भेज सकते हैं।

विज्ञापन


यूपीसीएल के एमडी डॉ. नीरज खैरवाल की ओर से शुक्रवार को नए टैरिफ की सार्वजनिक सूचना जारी की गई। इसमें बताया गया है कि नए वित्तीय वर्ष में 952 करोड़ 48 लाख रुपये की राजस्व कमी अनुमानित है। यूपीसीएल ने वितरण हानियां 13.75 प्रतिशत मानी हैं।
विज्ञापन


यूजेवीएनएल और पिटकुल की दरों के प्रस्ताव के हिसाब से बिजली का महंगा होना संभावित है। एमडी नीरज खैरवाल के मुताबिक, यूपीसीएल ने गत वर्ष ट्रू-अप से संबंधित एक तिहारी राजस्व कमी यानी 323 करोड़ 78 लाख रुपये की वसूल प्रस्तावित करते हुए 2021-22 की विद्युत दरों में बढ़ोतरी अनुमाति की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, वर्तमान दरों में औसत 4.56 प्रतिशत वृद्धि का प्रस्ताव दिया गया है। यूपीसीएल ने यह भी कहा है कि पिटकुल, स्टेट लोड डिस्पेच सेंटर और यूजेवीएनएल ने नए वित्तीय वर्ष के लिए जो टैरिफ प्रस्तावित किया है, अगर उनके दावे को स्वीकार किया जाता है तो उपभोक्ता टैरिफ में 7.34 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा अगर रेग्युलेटरी एसेट्स अनुमोदित नहीं की जा है तो उपभोक्ता टैरिफ में 16.20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी।

किस श्रेणी में क्या बढ़ोतरी का प्रस्ताव

श्रेणी- फिक्स चार्जेज- एनर्जी चार्जेज
101-200 यूनिट-95-124 रुपये प्रति माह प्रति कनेक्शन-3.75 से 4.10 रुपये प्रति किलोवाट
301-400 यूनिट-16-260 रुपये प्रति माह प्रति कनेक्शन-5.15 से 5.95 रुपये प्रति किलोवाट
400 यूनिट से अधिक- फिक्स चार्ज में बदलाव नहीं- 5.90 से 5.95 रुपये प्रति किलोवाट
सिंगल प्वाइंट बल्क सप्लाई, 75 किलोवाट से अधिक- 85-95 रुपये प्रति किलोवाट प्रतिमाह- 4.85 से 5.25 रुपये प्रति किलोवाट
अघरेलू 25 किलोवाट तक- 70-80 रुपये प्रति किलोवाट प्रति माह- 4.60 से 4.70 रुपये प्रति किलोवाट
अघरेलू 25 किलावोट से अधिक- 80-90 रुपये प्रति किलोवाट प्रति माह- 4.35-4.45 रुपये प्रति किलोवाट
(इसके अलावा लघु दुकानों, विज्ञापन होर्डिंग, गवर्नमेंट पब्लिक यूटिलिटी की मदों में भी इजाफे का प्रस्ताव रखा गया है।)

टैरिफ में यह प्रस्ताव भी भेजे

-घरेलू बिजली कनेक्शन में लागू स्लैब को तीन हिस्सों में बांटा जाए- 0-100 यूनिट, 100 से 300 यूनिट और 300 यूनिट से ऊपर।
-एचटी उद्योगों में तीन श्रेणियों में वोल्टेज वार फिक्स चार्ज का प्रस्ताव-11 केवी पर, 33 केवी पर और 132 व उच्च केवी पर।
-प्रीपेड मीटरिंग स्कीम जारी रखने का प्रस्ताव।
-ग्रेस अवधि को समाप्त करना।
-बिजली बिल का ऑनलाइन देय तिथि तक भुगतान करने पर एक प्रतिशत की छूट का प्रस्ताव
(एलटी उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम दस हजार और एचटी उपभोक्ताओं के लिए अधिकतम एक लाख रुपये प्रति बिल)

ऐसे भेजें सुझाव 

यूपीसीएल की ओर से भेजे गए टैरिफ पर अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं तो सचिव, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग, विद्युत नियामक भवन, निकट आईएसबीटी, डाक-माजरा, देहरादून 248171 पर या ई-मेल के माध्यम से भी 31 मार्च तक भेज सकते हैं। बिजली विभाग के प्रत्येक सब स्टेशन पर स्थापित ड्रॉप बॉक्स में भी लिफाफे में लिखकर सुझाव दिए जा सकते हैं। विस्तृत पिटिशन आयोग और यूपीसीएल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed