{"_id":"602fa0948ebc3ee91d29c5f8","slug":"uttarakhand-news-earthquake-tremors-of-5-6-magnitude-felt-in-many-areas-of-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 4.0 रही तीव्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: पिथौरागढ़ और बागेश्वर के कई इलाकों में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 4.0 रही तीव्रता
Fri, 19 Feb 2021 09:56 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 19 Feb 2021 09:56 PM IST
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : पीटीआई फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में शुक्रवार शाम चार बजकर 38 मिनट 32 सेकेंड पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। । रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता चार मापी गई। इसका केंद्र पिथौरागढ़ जिले के डीडीहाट में आठ किमी की गहराई में था।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के मुनस्यारी, मदकोट, बंगापानी और नाचनी क्षेत्र में तीव्र झटके महसूस किए गए। नाचनी में भूकंप महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। नाचनी के तल्ला भैंसकोट निवासी जगत दसौनी ने बताया कि भूकंप के समय स्लेट वाले कच्चे घरों की छतों और दीवारों से मिट्टी गिरती देखी गई। पांखू, डीडीहाट, धारचूला में भी भूकंप महसूस किया गया। प्रशासन के अनुसार पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भूकंप महसूस नहीं किया गया।
विज्ञापन
बागेश्वर में भी जिला मुख्यालय और कपकोट में भूकंप महसूस किया गया। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल के अनुसार भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
Magnitude 4 earthquake hit Pithoragarh in Uttarakhand at 4:38 pm today.
— ANI (@ANI) February 19, 2021
भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील
भूकंप के लिहाज से उत्तराखंड संवेदनशील है। चमोली जिला भूकंप की दृष्टि से बेहद संवेदनशील माना जाता है। दिसंबर की पहली तारीख को भी सुबह उत्तराखंड के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।