{"_id":"679b8f912f13eb4b3b0fc14e","slug":"uttarakhand-news-earthquake-tremors-felt-again-today-in-uttarkashi-people-panic-2025-01-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, पांच दिन में आठ बार कांपी धरती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Earthquake: उत्तरकाशी में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, पांच दिन में आठ बार कांपी धरती
Thu, 30 Jan 2025 08:13 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तरकाशी
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 30 Jan 2025 08:13 PM IST
सार
Uttarakhand Earthquake News: पांच दिनों में जनपद मुख्यालय में भूकंप का यह आठवां झटका महसूस किया गया है। इससे पहले बीती 24 और 25 जनवरी को भी दो दिन के भीतर झटके महसूस किए गए थे।
विज्ञापन
भूकंप
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरकाशी जनपद मुख्यालय में गुरुवार शाम को फिर भूकंप के झटके महसूस हुए। झटका आते ही लोग अपने घरों, दफ्तरों और दुकानों से बाहर निकल आए। पांच दिन के भीतर लगातार आ रहे भूकंप के झटकों से लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन
जनपद मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शाम 7:31 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया। इससे लोग दहशत में आ गए हैं। जिला आपदा कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार यह भूकंप 2.7 रिक्टर स्केल पर मापा गया है। तो वहीं इसका केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था।
विज्ञापन
Bear Attack: चमोली में भालू ने बुजुर्ग पर किया हमला, एक आंख निकली बाहर, हेली एंबुलेंस से भेजा एम्स
विज्ञापन
बता दें कि पांच दिनों में जनपद मुख्यालय में भूकंप का यह आठवां झटका महसूस किया गया है। इससे पहले बीती 24 और 25 जनवरी को भी दो दिन के भीतर झटके महसूस किए गए है। इस दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे थे। यह झटके भी 3 और 2 रिक्टर स्केल पर मापे गए थे।