फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Dr. JS Titiyal got important responsibility in Delhi AIIMS

उत्तराखंड: डा. जेएस तितियाल को दिल्ली एम्स में मिली अहम जिम्मेदारी, दलाई लामा समेत कई बड़ी हस्तियों का कर चुके ऑपरेशन 

Wed, 25 Aug 2021 11:50 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 25 Aug 2021 11:50 PM IST
सार

पद्मश्री डा. जेएस तितियाल पूर्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दलाई लामा समेत कई बड़ी हस्तियों का सफल ऑपरेशन कर चुके है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Dr. JS Titiyal got important responsibility in Delhi AIIMS
डा. जेएस तितियाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में कुमाऊं के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। दारमा घाटी में चीन सीमा के तिदांग निवासी डा. जेएस तितियाल को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली (एम्स) के डा. राजेंद्र प्रसाद सेंटर फॉर आप्थलमिक साइंसेज के चीफ की अहम जिम्मेदारी मिली है। 

विज्ञापन


बता दें कि पद्मश्री डा. जेएस तितियाल पूर्व में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, दलाई लामा समेत कई बड़ी हस्तियों का सफल ऑपरेशन कर चुके है। डॉ. तितियाल दो भाई हैं। उनके एक भाई सुशील तिवारी अस्पताल में आई सर्जन हैं। वहीं, दूसरे असिस्टेंड कमांडर हैं। दोनों डॉक्टर भाई अपने माता- पिता की स्मृति में पिछले सात-आठ सालों से मुफ्त में नेत्र शिविर लगाकर सीमांत के लोगो को राहत पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन


उनकी एक बहन भी है। बहन पार्वती देवी एक शिक्षिका हैं। डॉ. जीवन तितियाल की इस उपलब्धि पर रं कल्याण संस्था और दीलिंग दारमा सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed