फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : dispute on train speed between haridwar and dehradun rajaji tiger reserve area

हरिद्वार और देहरादून के बीच राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रेनों की गति को लेकर गतिरोध

Fri, 08 Jan 2021 10:25 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 08 Jan 2021 10:25 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : dispute on train speed between haridwar and dehradun rajaji tiger reserve area
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

हरिद्वार और देहरादून के बीच राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रेनों की गति को लेकर गतिरोध पैदा हो गया है। एक ओर रेलवे ने इस क्षेत्र में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार की अनुमति दे दी है। वहीं, टाइगर रिजर्व प्रशासन वन्यजीवों की सुरक्षा का हवाला देते हुए इस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है। निदेशक डीके सिंह ने मंडल रेल प्रबंधक को लिखे गए पत्र में ट्रेनों की गति को 30 किलोमीटर प्रति घंटा रखने के लिए कहा है।

विज्ञापन


निदेशक डीके सिंह के अनुसार यदि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रेनों की गति बढ़ाई जाती है तो वन्यजीव हादसे का शिकार हो सकते हैं। निदेशक का कहना है कि कोविड-19 के कारण हरिद्वार से देहरादून के बीच ट्रेनों का आवागमन बेहद कम हो रहा है।
विज्ञापन


ऐसे में रेलवे ट्रैक पर वन्यजीवों की आवाजाही बढ़ गई है। साथ ही कोहरे के कारण राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में दृश्यता भी कम है। ऐसे में यदि ट्रेनों की गति 100 किलोमीटर प्रति घंटा होती है तो वन्यजीवों के दुर्घटनाग्रस्त होने की पूरी आशंका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक डीके सिंह का कहना है कि नेशनल बोर्ड ऑफ वाइल्ड लाइफ और रेलवे के अधिकारियों की बैठक में ट्रेनों की गति पर सहमति बनी थी। बैठक में तय किया गया था कि टाइगर रिजर्व क्षेत्रों में ट्रेनों की गति रात के समय 35 किलोमीटर प्रति घंटा और दिन में 40 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।

उन्होंने फिलहाल 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार निर्धारित करने के लिए कहा है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में ट्रेनों की गति बढ़ाने से कोई वन्यजीव हादसे का शिकार होता है तो इसके लिए सीधे तौर पर रेलवे प्रशासन जिम्मेदार होगा।


बता दें कि पिछले दिनों उत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त ने रायवाला से ऋषिकेश और हरिद्वार से देहरादून के बीच ट्रेनों को 100 किलोमीटर की गति से संचालित करने के संबंध में आदेश जारी किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed