फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news : digital india programme pm narendra modi talks with dehradun taxi driver

डिजिटल इंडिया : पीएम मोदी ने की देहरादून के टैक्सी चालक से बात, वन नेशन वन राशन कार्ड पर हुआ संवाद

Thu, 01 Jul 2021 08:10 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 01 Jul 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news : digital india programme pm narendra modi talks with dehradun taxi driver
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरिराम से किया संवाद - फोटो : अमर उजाला

डिजिटल इंडिया अभियान के छह साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के अलग-अलग लोगों से संवाद किया। उन्होंने देहरादून के टैक्सी ड्राइवर हरिराम से भी बातचीत की। इस दौरान पीएम ने उनसे वन नेशन वन कार्ड, डिजिटल भुगतान को लेकर कई सवाल भी पूछे।

विज्ञापन


दून में चंद्रबनी चोयला में रहने वाले हरिराम के लिए बृहस्पतिवार का दिन यादगार बन गया। आईटीडीए सहस्त्रधारा में माइक पर उनके सामने वर्चुअल रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थे। पीएम मोदी को देखना, उनसे सीधे बात करना, उनके लिए बेहद खास अनुभव रहा। हरिराम से पीएम मोदी ने सबसे पहले वन नेशन वन कार्ड में हो रहीं परेशानियों पर सवाल पूछा। इस पर हरिराम ने बताया कि उन्हें शुरू में थोड़ी परेशानी तो हुई, लेकिन विभाग के सहयोग के बाद उन्हें यूपी के हरदोई निवासी होने के बावजूद देहरादून में आसानी से राशन मिल रहा है। चूंकि राशन कार्ड हरदोई का है, इसलिए घर जाने पर भी उन्हें राशन मिलता है।
विज्ञापन


इसके बाद पीएम मोदी ने हरिराम की इसलिए सराहना की कि वह टैक्सी किराये की पूरी वसूली भीम एप के माध्यम से करते हैं। उन्होंने हरिराम से सवाल किया कि उन्होंने भीम एप का इस्तेमाल कब शुरू किया था। इस पर हरिराम ने जवाब दिया कि जिस दिन प्रधानमंत्री ने भीम एप लांच किया था, उसी दिन से वह इसे चला रहे हैं। इस पर पीएम मोदी मुस्कुरा दिए। उन्होंने हरिराम की तारीफ करते हुए कहा कि वह वाकई बेहतर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड काल में पूरा भुगतान भीम एप से

हरिराम ने अमर उजाला को बताया कि भीम एप उनके लिए बेहद काम का साबित हुआ। कोविड काल में उन्होंने अपनी सवारियों से पूरा भुगतान केवल भीम एप के माध्यम से ही प्राप्त किया। इससे वह हाथों से नोटों को छूने से बच गए। इसी प्रकार उन्होंने फास्टैैग को भी प्राथमिकता के तौर पर इस्तेमाल किया, जिससे समय और छूने के झंझट से मुक्ति मिली।

ड्राइवरों, सब्जी विक्रेताओं को सिखाया एप चलाना
हरिराम ने बताया कि अपने सर्किल के सभी सब्जी विक्रेताओं और टैक्सी चालकों को उन्होंने भीम एप का इस्तेमाल करना सिखाया। आज हरदोई से आकर दून में सब्जी बेचने या टैक्सी चलाने वाले तमाम लोग भीम एप से ही भुगतान प्राप्त कर रहे हैं। वह अभी तक खुद भी लाखों रुपये की ट्रांजेक्शन इस एप के माध्यम से कर चुके हैं।

डर नहीं लगता, क्योंकि जागरूक हूं
जब हमने हरिराम से सवाल पूछा कि उन्हें भीम एप से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करने में धोखाधड़ी का खतरा तो नहीं लगता। इस पर हरिराम ने बताया कि उन्हें बिल्कुल डर नहीं लगता, क्योंकि वह जागरूक हैं। वह जानते हैं कि किसी को ओटीपी नहीं बताना, पासवर्ड लंबा बनाना है और थोड़े-थोड़े समय में पासवर्ड बदलते रहना है।

पत्नी, बच्चे और गांववाले बेहद खुश
पीएम मोदी से बात करने के बाद हरिराम के पास बधाईयों का तांता लगा हुआ है। उनकी पत्नी प्रीति, बेटी काजल और बेटा राज बेहद खुश हैं। वहीं, खबर चलने के बाद से हरदोई में परिजनों से लेकर तमाम रिश्तेदारों के फोन आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed