फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Dgp Ultimatum to all police officers for discloses crime

Uttarakhand: लगातार वारदातों पर डीजीपी का अल्टीमेटम, तीन दिन में खुलासे न हुए तो हटेंगे सीओ और थाना प्रभारी

Sun, 16 Oct 2022 10:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 16 Oct 2022 10:54 PM IST
सार

बीता सप्ताह पुलिस के लिए खासा चुनौती भरा रहा है। ऊधमसिंह नगर में किसान के घर गोलीबारी से वारदात की शुरुआत हुई थी। हालांकि, यह मामला दूसरे राज्य की पुलिस की दबिश से जुड़ा था तो इसे सीधे तौर पर कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं माना गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Dgp Ultimatum to all police officers for discloses crime
डीजीपी अशोक कुमार - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में पांच दिनों के भीतर एक के बाद एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनके खुलासे के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में डीजीपी ने देहरादून (डोईवाला) में डकैती, हरिद्वार में पुलिस पर फायरिंग और ऊधमसिंह नगर में खनन कारोबारी की हत्या का तीन दिन में खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। खुलासा नहीं होने पर संबंधित सीओ और थाना प्रभारी को हटा दिया जाएगा। साथ ही जिले के पुलिस कप्तान को भी अपराध नियंत्रण में नाकाम माना जाएगा।
विज्ञापन

Roorkee: ...तो वेस्ट यूपी के थे सिपाहियों को सरेआम गोली मारने वाले शार्प शूटर, चार राउंड हवाई फायर कर हुए फरार

विज्ञापन
बीता सप्ताह पुलिस के लिए खासा चुनौती भरा रहा है। ऊधमसिंह नगर में किसान के घर गोलीबारी से वारदात की शुरुआत हुई थी। हालांकि, यह मामला दूसरे राज्य की पुलिस की दबिश से जुड़ा था तो इसे सीधे तौर पर कानून व्यवस्था पर सवाल नहीं माना गया। लेकिन, अगले ही दिन ऊधमसिंह नगर में ही अखबार पढ़ते हुए एक खनन कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कानून व्यवस्था में इस तरह की लापरवाही पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खासे नाराज हुए और एसएसपी ऊधमसिंह नगर को तलब किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी ये मामले ठंडे भी नहीं हुए थे कि बदमाशों ने देहरादून पुलिस को चुनौती दे डाली। शनिवार को डोईवाला में दिनदहाड़े बाजार के पास कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के भाई के यहां छह सशस्त्र बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनाओं के खुलासे के लिए टीमें गठित कीं और दबिश के दावे किए। इसी बीच रविवार को हरिद्वार के लक्सर में पुलिस पार्टी पर फायरिंग हो गई। सीएम के खुलासे के निर्देश के बाद रविवार को डीजीपी अशोक कुमार ने तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए सीधे तौर पर पुलिस कप्तान को चेतावनी दे दी।

तीनों जिलों में हुई वारदात का यदि तीन दिन में खुलासा नहीं हुआ तो कप्तानों को अपराध नियंत्रण में नाकाम माना जाएगा। साथ ही संबंधित सीओ और थाना प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा। सभी जिलों को त्योहारी सीजन में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
- अशोक कुमार, डीजीपी, उत्तराखंड 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed