फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: Devotees gaiety to see Baba Kedar, more than 11 thousand passengers arrived by heli service

चारधाम यात्रा: बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों में उल्लास, 11 हजार से अधिक यात्री हेली सेवा से पहुंचे

Sun, 17 Oct 2021 09:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 17 Oct 2021 09:33 AM IST
सार

कोविड महामारी के कारण चारधाम यात्रा 18 सितंबर से शुरू हुई थी। जबकि केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन एक अक्तूबर से शुरू हुआ है।

विज्ञापन
uttarakhand news: Devotees gaiety to see Baba Kedar, more than 11 thousand passengers arrived by heli service
केदारनाथ में सांयकालीन आरती - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

बाबा केदार के दर्शन के लिए हेली सेवा फुल चल रही है। जिससे ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों को हेलीकॉप्टर सेवा के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। अब तक 11 हजार से अधिक यात्रियों ने हेली सेवा से केदारनाथ पहुंच कर दर्शन किए हैं। छह अक्तूबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।

विज्ञापन


इस बार कोविड महामारी के कारण चारधाम यात्रा 18 सितंबर से शुरू हुई थी। जबकि केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन एक अक्तूबर से शुरू हुआ है। त्योहार सीजन में केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की खासी भीड़ उमड़ रही है। जिससे हेली सेवा भी फुल चल रही है। सात हेली ऑपरेटर कंपनियों की माध्यम से केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालित की जा रही है।
विज्ञापन


वीकेंड: पर्यटकों पर चढ़ा उत्तराखंड का खुमार, उमड़ी भीड़, यातायात प्लान फेल, जाम में फंसे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


हेलीकॉप्टर से प्रतिदिन निर्धारित क्षमता से अधिक टिकटों की बुकिंग हो रही है। जिससे हेलीपैड पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 1 से 16 अक्तूबर तक 11 हजार से अधिक यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। जबकि 5178 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। हेलीकॉप्टर से जाने वाले यात्रियों की संख्या 18975 है।
 

76 लाख से अधिक यात्रियों ने वेबसाइट को सर्च किया

हेली सेवा के लिए 76 लाख से अधिक यात्रियों ने हेली सेवा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in/ को सर्च किया है।

हेली सेवा के लिए यात्रियों में काफी उत्साह
यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हेली सेवा के लिए यात्रियों में काफी उत्साह है।

गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी हेलीपैड से सात कंपनियों की ओर से हेली सेवा संचालित की जा रही है। सभी कंपनियों की निर्धारित क्षमता के अनुसार प्रतिदिन औसत एक हजार से 1200 तक यात्री हेली सेवा से केदारनाथ जा रहे हैं।

हेलीपैड                      -    किराया रुपए में (आना-जाना)
गुप्तकाशी से केदारनाथ    -          7750
फाटा से केदारनाथ           -        4720
सिरसी से केदारनाथ         -        4680
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed