{"_id":"616b9c183a7ce4581b58f6ea","slug":"uttarakhand-news-devotees-gaiety-to-see-baba-kedar-more-than-11-thousand-passengers-arrived-by-heli-service","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चारधाम यात्रा: बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों में उल्लास, 11 हजार से अधिक यात्री हेली सेवा से पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारधाम यात्रा: बाबा केदार के दर्शन के लिए भक्तों में उल्लास, 11 हजार से अधिक यात्री हेली सेवा से पहुंचे
Sun, 17 Oct 2021 09:33 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sun, 17 Oct 2021 09:33 AM IST
सार
कोविड महामारी के कारण चारधाम यात्रा 18 सितंबर से शुरू हुई थी। जबकि केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन एक अक्तूबर से शुरू हुआ है।
विज्ञापन
केदारनाथ में सांयकालीन आरती
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा केदार के दर्शन के लिए हेली सेवा फुल चल रही है। जिससे ऑनलाइन टिकट बुकिंग करने वाले यात्रियों को हेलीकॉप्टर सेवा के लिए कई घंटे इंतजार करना पड़ रहा है। अब तक 11 हजार से अधिक यात्रियों ने हेली सेवा से केदारनाथ पहुंच कर दर्शन किए हैं। छह अक्तूबर को भैया दूज के दिन केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन
इस बार कोविड महामारी के कारण चारधाम यात्रा 18 सितंबर से शुरू हुई थी। जबकि केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, सिरसी, फाटा हेलीपैड से हेली सेवा का संचालन एक अक्तूबर से शुरू हुआ है। त्योहार सीजन में केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए तीर्थ यात्रियों की खासी भीड़ उमड़ रही है। जिससे हेली सेवा भी फुल चल रही है। सात हेली ऑपरेटर कंपनियों की माध्यम से केदारनाथ के लिए हेली सेवा संचालित की जा रही है।
विज्ञापन
वीकेंड: पर्यटकों पर चढ़ा उत्तराखंड का खुमार, उमड़ी भीड़, यातायात प्लान फेल, जाम में फंसे लोग, तस्वीरें
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर से प्रतिदिन निर्धारित क्षमता से अधिक टिकटों की बुकिंग हो रही है। जिससे हेलीपैड पर यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। 1 से 16 अक्तूबर तक 11 हजार से अधिक यात्री हेलीकॉप्टर से केदारनाथ पहुंचे। जबकि 5178 टिकटों की बुकिंग हो चुकी है। हेलीकॉप्टर से जाने वाले यात्रियों की संख्या 18975 है।
76 लाख से अधिक यात्रियों ने वेबसाइट को सर्च किया
हेली सेवा के लिए 76 लाख से अधिक यात्रियों ने हेली सेवा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in/ को सर्च किया है।
हेली सेवा के लिए यात्रियों में काफी उत्साह
यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हेली सेवा के लिए यात्रियों में काफी उत्साह है।
गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी हेलीपैड से सात कंपनियों की ओर से हेली सेवा संचालित की जा रही है। सभी कंपनियों की निर्धारित क्षमता के अनुसार प्रतिदिन औसत एक हजार से 1200 तक यात्री हेली सेवा से केदारनाथ जा रहे हैं।
हेलीपैड - किराया रुपए में (आना-जाना)
गुप्तकाशी से केदारनाथ - 7750
फाटा से केदारनाथ - 4720
सिरसी से केदारनाथ - 4680
हेली सेवा के लिए यात्रियों में काफी उत्साह
यूकाडा की मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने बताया कि हेली सेवा से केदारनाथ जाने वाले यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हेली सेवा के लिए यात्रियों में काफी उत्साह है।
गुप्तकाशी, फाटा, सिरसी हेलीपैड से सात कंपनियों की ओर से हेली सेवा संचालित की जा रही है। सभी कंपनियों की निर्धारित क्षमता के अनुसार प्रतिदिन औसत एक हजार से 1200 तक यात्री हेली सेवा से केदारनाथ जा रहे हैं।
हेलीपैड - किराया रुपए में (आना-जाना)
गुप्तकाशी से केदारनाथ - 7750
फाटा से केदारनाथ - 4720
सिरसी से केदारनाथ - 4680