फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: dehradun cantt-clementtown residents will have to pay a more charge for water connection

देहरादून: कैंट-क्लेमेनटाउन वासियों को पानी के कनेक्शन के लिए चुकाना पड़ेगा भारी-भरकम चार्ज 

Fri, 09 Jul 2021 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal हरीश कंडारी , अमर उजाला, देहरादून
हरीश कंडारी , अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 09 Jul 2021 01:07 PM IST
सार

सामान्य कनेक्शनधारियों को पांच हजार सिक्योरिटी के साथ ही कनेक्शन चार्ज, रोड कटिंग, व डेपलेवमें के तौर पर 3620 रुपये चुकाने पड़ेंगे।

विज्ञापन
uttarakhand news: dehradun cantt-clementtown residents will have to pay a more charge for water connection
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

कैंट बोर्ड की अपनी पेयजल योजना अस्तित्व में आने के बाद बोर्ड की ओर से नए कनेक्शन देने की कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन नए कनेक्शन के लिए कैंट वासियों को अब भारी भरकम चार्ज चुकाना पड़ेगा।

विज्ञापन


सामान्य कनेक्शनधारियों को पांच हजार सिक्योरिटी के साथ ही कनेक्शन चार्ज, रोड कटिंग, व डेपलेवमें के तौर पर 3620 रुपये चुकाने पड़ेंगे। नए कनेक्शन के लिए जा रहे भारी- चार्ज से कैंटवासियों में आक्रोश भी देखने को मिल रहा है। लोग योजना के क्रियान्वयन के लिए गठित तीन सदस्यीय कमेटी की ओर से सुझाए रेट के आधार पर ही चार्ज लिए जाने की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


दरअसल, कैंट बोर्ड क्लेमेनटाउन की अभी तक अपनी कोई पेयजल योजना नहीं थी। जिससे लोगों को पानी की दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कैंट बोर्ड और स्थानीय लोगों के लंबे प्रयास के बाद रक्षा मंत्रालय की ओर से कैंट बोर्ड के लिए 15 करोड़ 60 लाख की पेयजल योजना के लिए स्वीकृत किए। चार मार्च 2019 को तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन ने इस पेयजल योजना का शिलान्यास किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेयजल योजना का काम पूरा होने के बाद अब कैंट बोर्ड क्लेमेनटाउन की ओर से नए पेयजल कनेक्शन जारी करने शुरू कर दिए हैं। लेकिन नए कनेक्शन के लिए लोगों को भारी-भरकम चार्ज चुकाना पड़ेगा। सामान्य कनेक्शन के लिए 50 रुपये के आवेदन शुल्क के साथ ही लोगों को सिक्योरिटी के तौर पर पांच हजार और कनेक्शन चार्ज के तौर पर 2 हजार, 150 प्रति फीट रोड कटिंग चार्ज, सौ स्क्वायर मीटर के प्लॉट पर 1500 रुपये डेवलेपमेंट चार्ज चुकाना पड़ेगा। कुल मिलाकर सामान्य कनेक्शन के लिए लोगों को  कुल 8620 रुपये चार्ज करने के बाद ही नया कनेक्शन मिल पाएगा। 

कनेक्शन के रेट तय करने के लिए समिति के सिफारिशों को किया दरकिनार 
पेयजल योजना के क्रियान्वयन के लिए कैंट बोर्ड बैठक में पूर्व कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कंडरी की अध्यक्षता में एक तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी को योजना का क्रियान्वयन कैसे किया जा सके। इसके लिए सुझाव देने थे। समिति की ओर से बोर्ड बैठक में बाकायदा अपने सुझाव भी दिए थे। लेकिन वर्तमान में कनेक्शन के लिए जो रेट तय किए गए हैं, वह कमेटी के सिफारिशों के विपरीत है।

कमेटी ने कनेक्शन के लिए कोई भी सिक्योरिटी फीस न देने की सिफारिश की थी, जबकि वर्तमान में सिक्योरिटी फीस पांच हजार रखी गई है। इसके साथ ही कमेटी ने आवासीय भवनों के लिए 1200 से लेकर 2000 तक कनेक्शन चार्ज लेने, व्यवासयिक भवनों के लि 2500 प्रति कनेक्शन, होटल, गेस्ट हाउस आदि के लिए पांच हजार रुपये और स्वतंत्रता सेनानी अर्धसैनिक बलों के शहीदों के लिए निशुल्क कनेक्शन देने की सिफारिश की गई थी। लेकिन इसमें से एक भी सुझाव पर अमल नहीं किया गया। 

कैंट गढ़ी से दो गुने से अधिक चार्ज 
कैंट बोर्ड क्लेमेनटाउन की ओर से पानी के कनेक्शन के लिए जो रेट तय किए गए हैं,वह कैंट गढ़ी के रेट से दो गुने से अधिक है।  कैंट गढ़ी में सिक्योरिटी चार्ज 35 सौ लिया जा रहा है, जबकि कनेक्शन चार्ज लगभग एक हजार रुपये, रोड कटिंग और डेवलेपमेंट चार्ज भी कैंट गढ़ी में काफी कम हैं। 

कैंट क्लेमेनटाउन ने यह तय किए हैं रेट 
आवेदन शुल्क- 50 रुपये
सिक्योरिटी-5000 रुपये
कनेक्शन चार्ज- 2000 से 30000 रुपये ( पेयजल यूज के हिसाब से)
रोड कटिंग चार्ज - 120 प्रति फुट 
डेवलेपमेंट चार्ज- न्यूनतम 1500, अधिकत 4500 

पेयजल कनेक्शन के लिए जो रेट तय किए गए हैं, वह नगर निगम और जलसंस्थान के हिसाब से तय किए गए हैं। योजना के तहत कैंट बोर्ड फ्री में मीटर भी लगाएगा। समिति की ओर से जो सुझाव दिए थे, उससे योजना के संचालन में भविष्य में दिक्कत आ सकती है। अभी तक इस संबंध में कोई भी विरोध या शिकायत किसी के द्वारा नहीं की गई है। 

- अभिषेक राठौर, सीईओ कैंट क्लेमेनटाउन 

कैंट बोर्ड ने जो रेट तय गए हैं, उसको देने में सामान्य आदमी को दिक्कत आएगी। समिति की ओर से कैंट बोर्ड को जो सुझाव दिए गए थे, उसके विपरीत रेट तय गए गए हैं। जो जनता के हित में नहीं है। कैंट बोर्ड पानी के कनेक्शन के रेट पर पुर्नविचार करें और आम जनता को राहत दें। 
- भूपेंद्र सिंह कंडारी, पूर्व उपाध्यक्ष, कैंट बोर्ड क्लेमेनटाउन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed