फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news Dehradun Airport to Prayagraj Flight Starts from today this will be fare

Dehradun Airport : अच्छी खबर...दून से प्रयागराज के लिए आज से हवाई सेवा, इतना रहेगा किराया

Sun, 12 Jan 2025 05:33 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट (देहरादून) Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 12 Jan 2025 05:33 AM IST
सार

देहरादून एयरपोर्ट से सिर्फ रविवार को प्रयागराज के लिए उड़ान संचालित की जाएगी। एलायंस एयर का 70 सीटर विमान दिल्ली से शाम चार बजे देहरादून पहुंचेगा। 

विज्ञापन
Uttarakhand news Dehradun Airport to Prayagraj Flight Starts from today this will be fare
- फोटो : Adobe Stock

विस्तार

देहरादून एयरपोर्ट से एलायंस एयर प्रयागराज के लिए 12 जनवरी से फ्लाइट संचालित करेगा। एलायंस एयर का 70 सीटर विमान दिल्ली से शाम चार बजे देहरादून पहुंचेगा। यहां से फ्लाइट श्रद्धालुओं को प्रयागराज में उतारने के बाद वापस दिल्ली रवाना हो जाएगी।

विज्ञापन


देहरादून एयरपोर्ट से सिर्फ रविवार को प्रयागराज के लिए उड़ान संचालित की जाएगी। देहरादून से प्रयागराज के लिए एक तरफ का किराया लगभग 8,500 से 10,500 रुपये तक है, जो बुकिंग के हिसाब से घट-बढ़ भी सकता है। दून एयरपोर्ट पर शाम के खराब मौसम को देखते हुए विमानन कंपनी एलायंस एयर समय में बदलाव कर सकती है।
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: मौसम ने बदली करवट...हेमकुंड और बदरीनाथ धाम में हुई बर्फबारी, मैदान में भी ठंड बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट शाम नौ बजे से पहले बंद हो जाता है। वहीं, शाम को कोहरा आदि के कारण भी उड़ानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उधर, एयरपोर्ट निदेशक प्रभाकर मिश्रा ने बताया, एयरपोर्ट से एलायंस एयर महाकुंभ के लिए उड़ान शुरू करने जा रहा है। इसके साथ ही एक और शहर हवाई कनेक्टिविटी से देहरादून से जुड़ जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed