फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: declining level of state politics, big leaders calling each other demons

उत्तराखंड : प्रदेश की राजनीति का गिरता स्तर, एक दूसरे को राक्षस बता रहे बड़े नेता

Mon, 20 Jul 2020 01:07 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 20 Jul 2020 01:07 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand news: declining level of state politics, big leaders calling each other demons
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत - फोटो : File Photo

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बीच जुबानी युद्ध छिड़ गया है। एक बयान में रावत ने दशरथ का किरदार निभाने वाले भगत को रावण की मिसाल दी, तो भाजपा अध्यक्ष भी पलटवार करने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि हरीश रावत कांग्रेस के कालनेमि और रावण हैं।

विज्ञापन


देहरादून: हरीश ने की भूख हड़ताल, प्रीतम धरने पर बैठे, भाजपा पर लगाया बदले की भावना से काम करने का आरोप
विज्ञापन


दरअसल, रविवार को पूर्व सीएम रावत ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक के बाद एक कई पोस्ट की। एक पोस्ट में उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत रामलीला में दशरथ का पाठ खेलते हैं और संवाद रावण के बोलते हैं। केंद्रीय मंत्री रहते हुए उन्होंने (हरीश रावत) जमरानी नेशनल प्रोजेक्ट राज्य को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के नेताओं ने एचएमटी, आईडीपीएल बंद करवा दी। रावत ने कहा कि गंगा की धारा को नहर घोषित करने का फैसला उस समय जनहित में लिया था। अब हम सबके भावनात्मक हित में भाजपा उस फैसले को रद्द कराए। हरीश रावत ने कहा कि वे गंगा की धारा को नहर घोषित करने का प्रायश्चित जरूर करेंगे। यह प्रायश्चित वे 2022 में कांग्रेस की सरकार को वापस लाकर करेंगे। 

जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर ने हरीश रावत के नाम एक खुला पत्र भी जारी कर दिया। कहा कि सच कड़वा होने से हरीश रावत बौखला गए हैं। पत्र में उन्होंने लिखा, शायद आपको मेरी बात थोड़ी कड़वी लगी हो। मैं आपको बताना चाहता हूँ कि सच कड़वा होता है और आप की बौखलाहट इसका परिणाम है।

आपने बिल्कुल ठीक कहा कि मैं रामलीला में दशरथ का पाठ खेलता हूं। अगर आपने रामलीला देखी होगी तो आपको राजा दशरथ का एक वक्तव्य याद होगा ‘हम नहीं बोले झूठ, पलट जाए चाहे जमीन सारी।’ लिखा कि आप कांग्रेस के कालनेमि हैं, जिसे हनुमान जी का रास्ता रोकने के लिए कांग्रेस रूपी रावण ने भेजा है। मगर आपको ये याद तो होगा कि कालनेमि हनुमान जी के हाथों मात खाता है। उसी तरह 2022 में भी ये हनुमान रूपी जनता आप जैसे कालनेमि को फिर से परास्त करेगी।

पत्र में भगत ने आगे लिखा कि राज्य आंदोलन के समय में मुलायम सिंह से आपकी दोस्ती जगजाहिर है। आपको धरना देने का बड़ा शौक है। जब कांग्रेस सरकार ने विशेष पैकेज व विशेष राज्य का दर्जा समाप्त किया तो आप धरने पर क्यों नहीं बैठे? लिखा कि उत्तराखंड का सीएम बनने के लिए आपने अपने ही मुख्यमंत्रियों की जड़ों में खूब मट्ठा डाला। आप रायता फैलाने में विशेषज्ञ हैं। आपकी पार्टी के नेता भी आपके इस रायते से बचने की कोशिशें लगातार करते दिखते हैं।

भाजपा के कामों का लेते हो श्रेय

लिखा कि आईडीपीएल और एचएमटी की स्थापना 1961 में हुई थी, लेकिन केंद्र में कांग्रेस सरकारों की नीतियों व खराब प्रबंधन के कारण ये लगातार डूबती गईं और अंतत: बंद हो गईं। हम तो हमेशा इनके पुनर्जीवन के पक्ष में रहे। आप खुद तो कुछ करते नहीं किंतु जब भाजपा सरकार बड़ा काम करती है तो आप तुरंत श्रेय लेने की जुगत में लग जाते हैं।

चाहे ऑलवेदर रोड हो या जमरानी बांध का मामला हो। यह बता दीजिए कि आपने मुख्यमंत्री रहते हुए बिना पैसे स्वीकृत किए जो हजारों घोषणाएं की थीं, उनका क्या हुआ? कोई एक आध भी पूरी हुई या वह भी नहीं? अब जनता काम व नौटंकी का फर्क समझती है। कांग्रेस ने काले कारनामों से जो भी काम बिगाड़े हैं, भाजपा सरकारें उन सभी कार्यों को जनहित के लिए दुरुस्त करती रही हैं।

इनकी सरकार ने अपने शासनकाल में जिस तरह हिंदू मान्यताओं का अपमान किया, उससे नहीं लगता कि ये अब कभी सत्ता में आ पाएंगे। मां गंगा के प्रति आपकी नफरत भरी राजनीति ही थी कि आप मां गंगा को नहर और नाला करार दे बैठे। हमारी सरकार आपकी इस गलती का सुधार अवश्य करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed