{"_id":"618552ad13ada028016f38e9","slug":"uttarakhand-news-dead-body-of-retired-pcs-officer-of-up-found-in-closed-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: बंद घर में मिला यूपी के सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: बंद घर में मिला यूपी के सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी का शव, पुलिस ने दरवाजा तोड़कर निकाला
Fri, 05 Nov 2021 09:22 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, किच्छा(ऊधमसिंह नगर)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 05 Nov 2021 09:22 PM IST
सार
दीपावली के दिन गुरुवार को कालोनी के लोगों ने उनके मकान को कई दिन से बंद होने और उसमें से दुर्गंध आने की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी।
विज्ञापन
शव मिला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बस्ती के रहने वाले सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उनका शव उत्तराखंड के किच्छा स्थित उनके आवास से बरामद हुआ। सूचना मिलने पर उनके परिजन यहां पहुंच गए हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले पांच साल से अकेले यहां बंडिया भट्टा में बने अपने मकान में रह रहे थे।
विज्ञापन
मूल रूप से पांडे पोखरा गांधीनगर बस्ती (यूपी) निवासी रामकृत राम (66) पुत्र भूरे राम फैजाबाद यूपी में सेवायोजन विभाग के निदेशक पद से साल 2016 में सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने यहां बंडिया भट्टा में नमक फैक्टरी के निकट कालोनी में अपना मकान बना लिया था।
विज्ञापन
दीपावली के दिन गुरुवार को कालोनी के लोगों ने उनके मकान को कई दिन से बंद होने और उसमें से दुर्गंध आने की सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। सीओ ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। उनके रिश्तेदारों व आस पड़ोस के लोगों को बुलाकर अंदर से बंद दरवाजे को किसी तरह तोड़ा गया तो रामकृत राम अपने बिस्तर पर मृत मिले।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि तीन-चार दिन पहले मौत होने का अनुमान है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा। मृतक के बेटे अवनीश के मुताबिके एक रिश्तेदार के कहने पर उनके पिता ने यहां मकान बना लिया था। वह यहां रहते थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बस्ती में ही रहते हैं। अवनीश ने बताया कि उसके अलावा परिवार में मां व दो बहने हैं। अवनीश पंजाब नेशनल बैंक फैजाबाद में नौकरी करते हैं।