उत्तराखंड: बड़े निवेशकों को जरूरत के हिसाब से मिलेगा वित्तीय प्रोत्साहन, बन रही अनुकूलित पैकेज नीति
प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अभी छोटे और बड़े उद्योगों को एमएसएमई नीति में निवेश पर एक समान वित्तीय प्रोत्साहन का प्रावधान है।
विस्तार
उत्तराखंड में बड़े निवेशकों को अब उनकी जरूरत के मुताबिक सरकार वित्तीय व अन्य प्रोत्साहन देगी। इसके लिए पहली बार 200 करोड़ से अधिक पूंजी निवेश करने वाले निवेशकों के लिए अलग से अनुकूलित पैकेज नीति तैयार की जा रही है। उद्योग विभाग की ओर से तैयार प्रस्ताव को जल्द ही कैबिनेट में रखा जाएगा।
प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए अभी छोटे और बड़े उद्योगों को एमएसएमई नीति में निवेश पर एक समान वित्तीय प्रोत्साहन का प्रावधान है। यदि कोई निवेश पांच करोड़ का निवेश करता है तो उसे सरकार की ओर से कुल निवेश का 15 प्रतिशत या अधिकतम 15 लाख रुपये की वित्तीय प्रोत्साहन दी जाती है। लेकिन एक हजार करोड़ का निवेश करने वाले निवेशक भी 15 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलती है।
Exclusive: सामूहिक नकल के आरोप में डीएवी कॉलेज के 172 एलएलबी छात्रों का भविष्य लटका
वर्तमान में 327 बड़े उद्योग स्थापित
राज्य गठन के बाद से अब तक उत्तराखंड में 70 हजार से अधिक एमएसएमई और 327 बड़े उद्योग स्थापित हैं। बड़े उद्योगों में ऑटोमोबाइल, फार्मा व अन्य विर्निर्माण उद्योग शामिल हैं। 2003 में विशेष औद्योगिक पैकेज मिलने से राज्य में औद्योगिक विकास में तेजी आई है।
- डॉ. पंकज कुमार पांडेय, सचिव उद्योग