फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Corruption case will be filed against Transport Corporation DGM Bhupendra Kumar

Dehradun: परिवहन निगम के डीजीएम भूपेंद्र कुमार के खिलाफ दर्ज होगा भ्रष्टाचार का मुकदमा, सीएम ने की संस्तुति

Sun, 13 Jul 2025 02:48 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Jul 2025 02:48 PM IST
सार

भूपेंद्र कुमार पर आरोप है कि उन्होंने पांच साल के भीतर ज्ञात स्रोतों से हुई आय से करीब 60 लाख रुपये अधिक खर्च किए हैं। यह आय उन्हें विभिन्न अवैध स्रोतों से प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
Uttarakhand News Corruption case will be filed against Transport Corporation DGM Bhupendra Kumar
भ्रष्टाचार पर मुकदमा - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

परिवहन निगम के डीजीएम (वित्त) भूपेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में विजिलेंस को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। इससे पहले विजिलेंस ने दो साल की खुली जांच के बाद सतर्कता समिति से मुकदमे की अनुमति मांगी थी जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी संस्तुति दे दी है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मई 2023 में राज्य निगम कर्मचारी-अधिकारी महासंघ ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र भेजकर डीजीएम भूपेंद्र कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। आरोप हैं कि भूपेंद्र कुमार ने निगम में अनुबंधित बस स्वामियों से पारिवारिक सदस्यों के बैंक खातों में बड़ी रकम ट्रांसफर कराई है। लाखों रुपये नकद भी लिए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड: सीएम धामी के मुख्य सचिव को निर्देश, राष्ट्रीय खेलों के ढांचे के प्रभावी उपयोग की कार्य योजना बनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन

महासंघ ने उस वक्त भूपेंद्र कुमार के पारिवारिक सदस्यों के नाम और बैंक खातों का विवरण भी उपलब्ध कराया था। इस पर मुख्यमंत्री ने विजिलेंस को भूपेंद्र कुमार के खिलाफ खुली जांच करने के निर्देश दिए थे। विजिलेंस ने जून 2023 में भूपेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की जांच शुरू की। इसके लिए विजिलेंस ने चैक अवधि एक जनवरी 2018 से 31 दिसंबर 2023 के बीच रखी। अब दो साल की जांच के बाद विजिलेंस ने पिछले दिनों मुकदमे की संस्तुति करते हुए सतर्कता समिति को रिपोर्ट भेजी थी।

जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि चैक अवधि में भूपेंद्र कुमार को विभिन्न ज्ञात स्रोत से 1, 82,37,376 रुपये की आय हुई है। इसके सापेक्ष उन्होंने इस अवधि में कुल 2,42,02,050 रुपये खर्च किए हैं। यह कुल आय से 59,64,674 रुपये अधिक हैं। इस रिपोर्ट पर गत 30 जून 2025 को राज्य सतर्कता समिति की बैठक हुई। इस बैठक में विभिन्न आरोपों और उनके सापेक्ष तथ्यों पर मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में चर्चा हुई। गहन विमर्श के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डीजीएम भूपेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति कर दी। विजिलेंस इस मामले में जल्द मुकदमा दर्ज कर सकती है।0

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed