फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: Congress state president karan mehra demands cbi investigation in rigged recruitment

Uttarakhand: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने भर्तियों में घपलों को लेकर उठाए सवाल, की सीबीआई जांच की मांग

Thu, 25 Aug 2022 06:48 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Aug 2022 06:48 PM IST
सार

माहरा ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों की भर्तियों में भारी भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Congress state president karan mehra demands cbi investigation in rigged recruitment
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विभिन्न संस्थाओं में भर्तियों में घपले का आरोप लगाते हुए राज्यपाल से सीबीआई या उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की देखरेख में इसकी जांच कराने की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राज्यपाल से मिले कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकारी विभागों की नौकरियों में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। 

विज्ञापन

UKSSSC: धांधली वाली सभी परीक्षाएं होंगी रद्द, नियुक्ति पाने वालों की जाएगी नौकरी, सीएम धामी ने दिए निर्देश

विज्ञापन
माहरा ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग सहित सभी विभागों की भर्तियों में भारी भ्रष्टाचार एवं भाई भतीजावाद हुआ है। आरोप लगाया कि सहकारी बैंकों में 61 पदों पर हुई भर्तियों में बैंक अध्यक्ष, सचिव एवं अधिकारियों ने मिलीभगत कर अपने रिश्तेदारों, चहेतों को नौकरी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में स्नातक परीक्षा में, सहकारिता विभाग की भर्तियों में एवं सचिवालय रक्षक के 33 पदों और न्यायिक कनिष्ठ सहायक के 288 पदों पर हुई भर्ती की जांच के आदेश से स्पष्ट हो गया है कि इससे पूर्व फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम विकास अधिकारी, एलटी भर्ती सहित कई विभागों की लिपिकीय व चालकों की भर्ती में भी भारी घपला हुआ है। इसके बाद मांगों को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। 

राज्यपाल से मिलने वालों में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पूर्व विधायक राजकुमार आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed