फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: congress raises questions on pm modi rishikesh visit, today celebrate afsos diwas

उत्तराखंड: पीएम मोदी के दौर पर उठाए सवाल, आज देहरादून में 'अफसोस दिवस' मना रही कांग्रेस

Fri, 08 Oct 2021 12:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 08 Oct 2021 12:43 PM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को 'अफसोस दिवस' मनाया जा रहा है। इस दौरान गांधी पार्क में धरना भी दिया जा रहा है।

विज्ञापन
uttarakhand news: congress raises questions on pm modi rishikesh visit, today celebrate afsos diwas
गांधी पार्क में कांग्रेस का मौन उपवास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने संयुक्त बयान में कहा कि पीएम का दौरा निराशाजनक रहा है।

विज्ञापन


वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराखंड दौरे के विरोध में आज शुक्रवार को गांधी पार्क में कांग्रेसियों ने 'अफसोस दिवस' के रूप में धरना दिया। गांधी की प्रतिमा के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और तमाम कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता धरने पर बैठे।
विज्ञापन


पीएम ने किसानों के लिए कुछ नहीं कहा
इस दौरान कहा गया कि उत्तराखंड का बेरोजगार आस लगाए बैठा था कि पीएम बेरोजगारी वाले राज्य के लिए रोजगार की सौगात लेकर आएंगे। अफसोस की ऐसा न हुआ। उन्होंने कहा कि किसानों को उम्मीद थी कि बर्बरता के खिलाफ प्रधानमंत्री प्रायश्चित के रूप में दो शब्द जरूर कहेंगे और धामी सरकार को गन्ने के मूल्य बढ़ाने एवं बकाया अदायगी के निर्देश देंगे, लेकिन पीएम ने किसानों के लिए कुछ नहीं कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेताओं ने तीर्थ पुरोहितों, चारधाम यात्रा, कर्मचारी, मजदूर, गृहणियों से जुड़े मसलों पर भी कोई घोषणा न होने से नाराजगी जताई है।

उत्तराखंड: आज भाजपा में शामिल हो सकते हैं भीमताल से निर्दलीय विधायक राम सिंह कैड़ा

लखीमपुर जाने के लिए निकले थे हरीश रावत
इससे पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत गुरुवार को समर्थकों के साथ लखीमपुर जाने के लिए निकले थे। नैनीताल हाईवे से उत्तरप्रदेश की सीमा में प्रवेश करने पर मुड़िया मुर्करमपुर टोल प्लाजा पर पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस पर उनकी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई।


पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया तो वह कार्यकर्ताओं के साथ टोल प्लाजा पर धरने पर बैठ गए। करीब तीन घंटे बाद उन्होंने खुद धरना खत्म कर दिया और अपने काफिले के साथ ऊधमसिंह नगर लौट गए। 

इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज बेहड़, जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व विधायक नारायण पाल, दर्शन सिंह कोहली के अलावा बरेली जिलाध्यक्ष अशफाक सकलैनी, महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, केके दीक्षित, सलीम अख्तर, योगेश जौहरी आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed