{"_id":"618c0db4987ab432f4198907","slug":"uttarakhand-news-congress-leader-ganesh-godiyal-attacked-government-over-mining","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: गणेश गोदियाल ने खनन को लेकर सरकार पर बोला हमला, कहा- हम किसी को मधु कोड़ा नहीं बनने देंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: गणेश गोदियाल ने खनन को लेकर सरकार पर बोला हमला, कहा- हम किसी को मधु कोड़ा नहीं बनने देंगे
Wed, 10 Nov 2021 11:54 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 10 Nov 2021 11:54 PM IST
सार
गोदियाल का आरोप है कि इनमें तमाम नियम-कानूनों को ताक पर रखा गया है। खनन के बड़े बकायेदार को समझौता करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
गणेश गोदियाल
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विस्तार
उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने खनन के मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरा है। उनका कहना है कि सरकार इस बात का जवाब दे कि 100 दिन के कार्यकाल में सरकार ने कितने खनन के पट्टे जारी किए। गोदियाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने साढ़े चार साल में खनन के उतने पट्टे जारी नहीं किए, जितने पिछले सौ दिनों में किए हैं।
विज्ञापन
गोदियाल का आरोप है कि इनमें तमाम नियम-कानूनों को ताक पर रखा गया है। खनन के बड़े बकायेदार को समझौता करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इसके एवज में बड़े पैमाने पर वसूली की जा रही है। गोदियाल ने कहा भाजपा अब यह मान बैठी है कि वह दोबारा सत्ता में नहीं आने वाली है। इसलिए उगाही करने में जुट गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनके इस कृत्य का लगातार विरोध करेगी। हम उत्तराखंड में किसी को मधु कोड़ा नहीं बनने देंगे। उन्होंने अधिकारियों से भी सरकार के गलत कामों में साथ न देेने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि पार्टियां सत्ता में आती रहती हैं और जाती रहती हैं, लेकिन अधिकारियों की निष्ठा किसी पार्टी विशेष में नहीं बल्कि शासन और राज्य हित में होनी चाहिए। गोदियाल ने चेताया कि यदि किसी ने कानूनों से बाहर जाकर गलत काम किया तो उन्हें माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा नेताओं का लट्ठ से स्वागत करेंगे लोग : गोदियाल
कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बुधवार से शुरू हुए भाजपा के कार्यक्रम घर-घर और हर घर भाजपा के मुद्दे पर कहा कि निश्चित रूप से भाजपा के नेता घर-घर जाएं या दर-दर जाएं, लेकिन ध्यान रखें, लोग लट्ठ लेकर उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा आचार संहिता लग जाने दीजिए, लोगों ने भाजपा नेताओं के स्वागत की पूरी तैयारी कर रखी है।