फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News Compensation will be given within 24 hours in case of disaster

Uttarakhand: आपदा में 24 घंटे के भीतर मिलेगा मुआवजा, ब्लॉक स्तर पर बनाई गई टीमें, मौके पर जाकर करेंगी सर्वे

Sun, 14 Jul 2024 02:03 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 14 Jul 2024 02:03 PM IST
सार

Uttarakhand News: आपदा के बाद जन हानि, पशु हानि या संपत्ति हानि होने पर सहायता धनराशि प्रभावितों तक 24 घंटे के भीतर मिलेगी।

विज्ञापन
Uttarakhand News Compensation will be given within 24 hours in case of disaster
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

आपदा में हुए नुकसान का मुआवजा अब 24 घंटे के भीतर मिलेगा। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित होंगी। वहीं पशुओं के मरने पर भी मौके पर ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा ताकि तत्काल मुआवजा या बीमे का लाभ मिल सके। सचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


सचिव विनोद सुमन ने कहा कि आपदा के बाद जन हानि, पशु हानि या संपत्ति हानि होने पर सहायता धनराशि प्रभावितों तक 24 घंटे के भीतर मिलेगी। इसके लिए उन्होंने सभी जिलों में ब्लॉक स्तर पर टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह टीम आपदा आने के तुरंत बाद मौके पर जाकर सर्वे कर नुकसान का आकलन करेगी।
विज्ञापन


उन्होंने ऊधमसिंह नगर जिले में बाढ़ प्रभावितों को सहायता राशि मुहैया कराने के लिए और अधिक टीमें गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीमा कंपनियों के स्तर पर क्लेम निस्तारण में विलंब का भी संज्ञान लिया। कहा कि बीमा कंपनियां तुरंत सर्वे कर क्लेम का निस्तारण करें, जिलों के स्तर पर यह सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun News: गायब हो गई 700.30 एकड़ सरकारी जमीन, राजस्व दस्तावेजों में दर्ज नहीं कोई रिकॉर्ड

सचिव आपदा प्रबंधन ने निर्देश दिए कि आपदा के दौरान पशु मरने पर उसका मौके पर ही पोस्टमार्टम किया जाए। मृत पशु को पशु चिकित्सालय तक लाना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। सभी डीडीएमओ को निर्देश दिए कि पशुपालन विभाग के साथ समन्वय बनाया जाए। पशु बीमा के मामलों में बीमा कंपनियों से भी समन्वय बनाया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed