उत्तराखंड: कंपनियों को कर्मचारियों की दरकार, नहीं आ रहे बेरोजगार, तीन बार स्थगित हो चुका रोजगार मेला
कोरोना के कम होते मामलों के बीच कंपनियों में रोजगार के द्वार खुलने लगे हैं, लेकिन युवा अभी इच्छुक नहीं दिख रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले में सृजित पदों के बराबर भी आवेदन न आने की वजह से रोजगार मेले का आयोजन नहीं हो पा रहा है।
सेवायोजन विभाग की ओर से तीन बार रोजगार मेला स्थगित किया जा चुका है। विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि निजी कंपनियां मेला आयोजन कराने की मांग कर रही हैं। लेकिन आवेदकों की संख्या बेहद कम होने की वजह से रोजगार मेले का आयोजन नहीं हो रहा है। वहीं बेरोजगार युवाओं का कहना है कि योग्यता के अनुसार नौकरी के अवसर न होने की वजह से वह रोजगार मेले में भाग लेने के इच्छुक नहीं हैं।
रोजगार मेले की तैयारी में जुटा सेवायोजन विभाग
कोरोना संक्रमण कम होने के बाद क्षेत्रीय सेवायोजन विभाग रोजगार मेला आयोजित कराने की तैयारियों में जुट गया है। इस बार विभाग ने मेला आयोजित करने की तिथि 27 सितंबर तय की है। इसमें 16 निजी कंपनियां 358 पदों के लिए रोजगार के अवसर देंगी। इसके पहले सृजित पदों के बराबर आवेदक न आने की वजह से तीन बार रोजगार मेला स्थगित किया चुका है।
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी अजय सिंह ने बताया कि 27 सितंबर को सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में 16 निजी कंपनियों 358 पदों के लिए रोजगार के अवसर देंगी। युवाओं की योग्यता अनुसार उन्हें रोजगार मिले इसके लिए इस बार विभिन्न कंपनियों को मेले के लिए आमंत्रित किया है। मेले में भाग लेने के लिए युवाओं को पहले सेवायोजन कार्यालय में पंजीकरण कराना होगा। इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
ये कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर
कंपनी का नाम - पद - आयु - वेतन
कैंपस एक्टीवियर प्राइवेट लिमिटेड - क्यूसी - 18-35 - 12000
- लाइन ऑपरेटर - 18-35 - 18000-30000
कैंप 108 - फार्मेसिस्ट - 20-35 - 12752
- ड्राइवर - 18-45 - 12752
स्पेस इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड - सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर- 18-35 - 8000-35000
आईपीसीए - क्वालिटी कंट्रोलर - 18-35 - 9000
शेरोन बायो मेडिसिन लिमिटेड - ट्रेनी ऑफिसर - 18-28 - 9000-10000
- मशीन ऑपरेटर - 18-28 - 9000
ईस्ट अफ्रीकन ओवरसीज - केमिस्ट - 18-25 - 12000-18500
सोल्टेक - मोल्डर - 18 - 9446-12500
अवंतोर परफॉर्मेंस मैटेरियल्स इंडिया लि. - ऑफिसर - 21-30 - 25000-40000
बॉडी केयर प्राइवेट लिमिटेड - वर्कर - 18 - 9000
रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस लि. -लाइफ प्लानिंग ऑफिसर - 30-40 - 12000
एम्बर एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड - डिप्लोमा ट्रेनी - 18-23 - 10000
डिजिटल एज प्राइवेट लिमिटेड - ट्रेनी ऑपरेशन एसोसिएट - 18-32 - 13585
ट्रोइका फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड - क्यूसी ट्रेनी - 21-25 - 14000
डिक्सन - ऑपरेटर - 25 - 9800-11000
स्वीगी - डिलीवरी पार्टनर - 18-55 - 8000-20000
परिश्राम रिसोर्सेज प्राइवेट लिमिटेड - डिलीवरी ब्वॉय - 18-35 - 12000-25000