फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: Colleges may open for students from next month

उत्तराखंड: अगले महीने से छात्र-छात्राओं के लिए खुल सकते हैं कॉलेज, जल्द होगा निर्णय

Tue, 20 Jul 2021 09:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 20 Jul 2021 09:56 PM IST
सार

वहीं, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की वार्षिक पद्धति के प्रथम और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगले महीने से होगी। परीक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया।

विज्ञापन
Uttarakhand News: Colleges may open for students from next month
कॉलेज में पढ़ती छात्रा - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में अगले महीने से कालेज खुल सकते हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के मुताबिक इस मसले पर जल्द बैठक बुलाकर निर्णय लिया जाएगा। प्रदेश में कोविड की वजह से पिछले काफी समय से कॉलेज बंद हैं। हालांकि, शिक्षकों के लिए पूर्व में कॉलेजों को खोल दिया गया था, लेकिन अब भी छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेज बंद हैं।

विज्ञापन


वहीं, श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में स्नातक की वार्षिक पद्धति के प्रथम और अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अगले महीने से बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर होगी। मंगलवार को हुई परीक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक में यह निर्णय लिया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी के मुताबिक वार्षिक पद्धति के साथ ही यूजी और पीजी के अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी अगस्त-सितंबर में होगी। इसके लिए तीन के बजाय दो घंटे का पेपर होगा। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 50 नए संक्रमित मिले, 33 मरीज हुए ठीक, 87 हजार को लगी वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी के मुताबिक बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर परीक्षा कराए जाने से परीक्षा परिणाम जल्द घोषित किया जा सकेगा। इसके अलावा पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं की असाइनमेंट के आधार पर परीक्षा कर उन्हें प्रोन्नत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड की वजह से स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की पहले, तीसरे और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाएं नहीं हो पाई थी।

इसके अलावा अंक सुधार की परीक्षाएं भी न होने की वजह से विश्वविद्यालय की परीक्षा समिति की ओर से इन छात्र-छात्राओं की असाइनमेंट के आधार पर परीक्षाएं कराई जाएगी। महाविद्यालय परीक्षा के अंक विश्वविद्यालय पोर्टल पर ऑनलाइन दर्शाएंगे। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की ओर से छात्रहित में यह निर्णय लिया गया है। बैठक में परीक्षा नियंत्रक एमएस रावत, प्राचार्य आरके गुप्ता, प्राचार्य कर्णप्रयाग जगदीश प्रसाद, प्राचार्य डोईवाला डॉ. डीसी नैनवाल, प्राचार्य बडकोट एके तिवारी, संदीप विजय, डॉ. संध्या, डॉ. सुषमा गुप्ता, डॉ. भरत सिंह, बीसी शाह, नमिता सिंह, खेमराज भट्ट आदि शामिल रहे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed