{"_id":"671e034de1effa22f80c857d","slug":"uttarakhand-news-co-operative-society-elections-will-be-held-on-21-and-22-november-in-state-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: 21-22 नवंबर को होंगे सहकारी समितियों के चुनाव, पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: 21-22 नवंबर को होंगे सहकारी समितियों के चुनाव, पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण
Sun, 27 Oct 2024 02:45 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 27 Oct 2024 02:45 PM IST
सार
प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे के मुताबिक, सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों के बाद जिला और राज्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनाव होंगे।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
राज्य सहकारी निर्वाचन प्राधिकरण ने बहुउद्देशीय सहकारी समितियों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया। प्रदेश में 21 और 22 नवंबर को चुनाव होंगे। खास बात यह है कि 670 से अधिक समितियों में पहली बार महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
प्राधिकरण के अध्यक्ष हंसा दत्त पांडे के मुताबिक, सहकारी समितियों के प्रतिनिधियों के बाद जिला और राज्य सहकारी समितियों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के चुनाव होंगे। प्रबंध कमेटी के सदस्यों के चुनाव के लिए छह नवंबर को अनंतिम मतदाता सूची जारी होगी, आठ नवंबर को मतदाता सूची पर आपत्तियां ली जाएंगी। 11 नवंबर को आपत्तियों पर सुनवाई होगी और इसी दिन अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Dehradun : उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, भर्ती के लिए जारी होगा विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची जारी होने के बाद इसी दिन नामांकन पत्रों की बिक्री होगी और 13 नवंबर को नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे। 14 नवंबर को नामांकनपत्रों की जांच के बाद इसी दिन आपत्तियों का निपटारा किया जाएगा। 16 नवंबर को नामांकन पत्रों की वापसी होगी और इसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 21 नवंबर को मतदान के बाद उसी दिन चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।
प्रतिनिधियों के चुनाव 22 को
सभापति, उप सभापति एवं अन्य संस्थाओं को भेजे जाने वाले प्रतिनिधियों के चुनाव के लिए 22 नवंबर 2024 को नामांकनपत्र दिए जाएंगे। 22 को ही इन पत्रों की जांच होगी। जांच के बाद इसी दिन आपत्तियों का निपटारा करने के बाद नामांकनपत्रों की वापसी होगी। 22 नवंबर को चुनाव चिह्न के आवंटन के बाद मतदान करा दिया जाएगा और इसी दिन परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।