फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lower PCS exam syllabus changed

Dehradun : उत्तराखंड लोअर पीसीएस परीक्षा का पाठ्यक्रम बदला, भर्ती के लिए जारी होगा विज्ञापन

Sun, 27 Oct 2024 05:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा आफताब अजमत, देहरादून
आफताब अजमत, देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 27 Oct 2024 05:34 AM IST
सार

इसमें उत्तराखंड से जुड़े दो प्रश्नपत्र जोड़ दिए गए हैं। कार्मिक विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग को संशोधित परीक्षा पैटर्न भेज दिया है।

विज्ञापन
Uttarakhand Lower PCS exam syllabus changed
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड पीसीएस के बाद अब सरकार ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) का पाठ्यक्रम भी बदल दिया है। इसमें उत्तराखंड से जुड़े दो प्रश्नपत्र जोड़ दिए गए हैं। कार्मिक विभाग ने राज्य लोक सेवा आयोग को संशोधित परीक्षा पैटर्न भेज दिया है।

विज्ञापन


पिछले दिनों शासन ने आयोग को लोअर पीसीएस के 117 पदों पर भर्ती का अधियाचन भेजा था। चूंकि इस परीक्षा का सिलेबस बदलना था, इसलिए आयोग ने संशोधन भी भेजने को कहा। अपर सचिव कार्मिक ललित मोहन रयाल की ओर से आयोग को भेजे गए नवीन पाठ्यक्रम के मुताबिक ही अब भर्ती होगी। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि जल्द ही विज्ञापन जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


प्री परीक्षा सामान्य अध्ययन एवं सामान्य बुदि्ध परीक्षण की पूर्व की भांति 150 अंकों की ही होगी, जिसके लिए दो घंटे का समय होगा। परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 सवाल पूछे जाएंगे। मुख्य परीक्षा में पहले 200-200 अंकों के दो पेपर होते थे, जो कि बढ़ाकर चार कर दिए गए हैं। सामान्य हिंदी का पेपर 100 अंकों का होगा, जिसमें दो घंटे में छह सवाल करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा निबंध का पेपर भी 100 अंकों का होगा, जिसके लिए दो निबंध लिखने को दो घंटे का समय मिलेगा। तीसरा सामान्य अध्ययन प्रथम का पेपर होगा, जो 200 अंकों का होगा। इसमें तीन घंटे में 20 सवाल करने होंगे। चौथा सामान्य अध्ययन-द्वितीय पेपर होगा, जिसमें 200 अंकों के 20 सवाल तीन घंटे में हल करने होंगे।


पहले इंटरव्यू 50 अंकों का होता था, अब इसे 75 कर दिया गया है। इस तरह लोअर पीसीएस मुख्य परीक्षा अब 450 अंकों के बजाय 675 अंकों की होगी। आयोग प्रवक्ता भर्ती की भांति ही बिना राज्य आंदोलनकारी आरक्षण ही इसका विज्ञापन भी जारी करेगा। आरक्षण पर शासन से निर्देश मिलने के बाद कार्रवाई होगी।

इतने पदों पर होगी भर्ती

  • नायब तहसीलदार - 36
  • उप कारापाल- 14
  • पूर्ति निरीक्षक- 36
  • विपणन निरीक्षक- 06
  • आबकारी निरीक्षक- 05
  • जिला युवा कल्याण प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी- 04
  • ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक - 02
  • गन्ना विकास निरीक्षक - 06
  • खांडसारी निरीक्षक- 03
  • श्रम प्रवर्तन अधिकारी- 05

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed