{"_id":"670b83299f82ea5cbb077436","slug":"uttarakhand-news-cm-yogi-adityanath-arrives-to-know-condition-of-his-mother-admitted-in-jolly-grant-hospital-2024-10-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: जाैलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, काफी देर तक की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: जाैलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, काफी देर तक की बात
Sun, 13 Oct 2024 01:57 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जाैलीग्रांट(देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाैलीग्रांट(देहरादून)
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 13 Oct 2024 01:57 PM IST
सार
Uttarakhand News: सीएम योगी की मां सावित्री देवी को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
विज्ञापन
जाैलीग्रांट पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी माता सावित्री देवी (80) से मुलाकात की और काफी देर तक बात की।
विज्ञापन
सीएम योगी की सुरक्षा को लेकर देहरादून एयरपोर्ट से लेकर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसी का पहरा रहा। उनके साथ पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक भी साथ में मौजूद रहे।
विज्ञापन
अब उत्तराखंड में साजिश!: रुड़की में छावनी के पास रेलवे ट्रैक पर मिला गैस सिलिंडर, देखते ही मच गया हड़कंप
विज्ञापन
बता दें कि सीएम योगी की मां सावित्री देवी को शनिवार को तबीयत बिगड़ने पर हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट में भर्ती किया गया था। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें वार्ड 111 के 15 नंबर कक्ष में भर्ती किया गया है।