फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Tirath Singh Rawat Meet many Union Ministers in Delhi Today

उत्तराखंड: केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम तीरथ, कहा- लखवाड़ परियोजना को मिले कैबिनेट कमेटी की अनुमति

Sun, 06 Jun 2021 09:54 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 06 Jun 2021 09:54 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने शेखावत से उनके आवास में भेंट की। इस दौरान उन्होंने जल जीवन मिशन में उत्तराखंड की प्रगति पर चर्चा की।

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Tirath Singh Rawat Meet many Union Ministers in Delhi Today
केंद्रीय जलशक्ति मंत्री से मिले सीएम तीरथ सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने रविवार को दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर उत्तराखंड की विकासात्मक योजनाओं चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भेंट कर लखवाड़ परियोजना को कैबिनेट कमेटी से अनुमति देने का आग्रह किया। 

विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया कि राज्य में 6 लाख 60 हजार से अधिक पेयजल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। 15 अगस्त 2019 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन की घोषणा की थी, तब राज्य में आठ प्रतिशत व्यक्तिगत घरेलू कनेक्शन थे, जो अब बढ़कर 45 प्रतिशत हो गए हैं। राज्य में प्रत्येक ग्रामीण परिवार को मात्र एक रुपये में पानी का कनेक्शन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में 96 प्रतिशत स्कूलों में पाइप लाइन के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। इसे जल्द ही शत प्रतिशत किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों 91 प्रतिशत आंगनबाड़ी में नल के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। ग्राम पंचायत भवनों व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में पाइप के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था का कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से लखवाड़ परियोजना के लिए कैबिनेट कमेटी की अनुमति देने का आग्रह। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केंद्र की ओर से राज्य सरकार को हरसंभव सहयोग दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कोविड केयर सेंटर की सौगात पर रक्षा मंत्री का आभार जताया 
मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर ऋषिकेश और हल्द्वानी में डीआरडीओ के माध्यम से एक-एक कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के लिए आभार जताया। सीएम ने कहा कि कोरोना महामारी को रोकने में केंद्र ने कोविड केयर सेंटर स्थापित कर स्वास्थ्य क्षेत्र में राज्य को एक बड़ी सौगात दी है। इन सेंटरों में सभी तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड देवभूमि व वीरभूमि है। सामरिक दृष्टि से भी उत्तराखंड महत्वपूर्ण है। उन्होंने केंद्र की ओर से राज्य को हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया। 
 
रक्षा और एयरोस्पेस निर्माण को मिलेगा बढ़ावा 
मुख्यमंत्री तीरथ ने चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत से उनके आवास में भेंट की। सीएम ने उत्तराखंड में रक्षा व एयरो स्पेस निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सीडीएस से चर्चा की। जल्द ही प्रदेेश का प्रतिनिधिमंडल सीडीएस से मिलेगा। 

लघु जल विद्युत परियोजनाओं के लिए नई नीति की वकालत

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेश में निर्माणाधीन लघु जल विद्युत परियोजनाओं के लिए एमएनआरआई से अनुदान हेतु नई नीति निर्धारित करने की मांग की। उन्होंने रविवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आरके सिंह से भेंट की।

 मुख्यमंत्री रावत ने केंद्रीय मंत्री सिंह को राज्य सरकार द्वारा हरित ऊर्जा क्षेत्र में सोलर एवं पाईन निडिल (पेरुल) परियोजनाओं को रोजगार सृजन के साथ जोड़कर बढ़ावा देने के बारे में बताया। कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य सरकार द्वारा निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करते हुए राज्य में स्थित समस्त अस्पताल एवं ऑक्सीजन प्लांट के विद्युत आपूर्ति हेतु विशेष ध्यान रखा गया है। सीएम रावत ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरणीय अनुकूल ऊर्जा विकास हेतु प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने राज्य में लघु जल विद्युत परियोजनाओं के विकास एवं निर्माण के लिए एमएनआरई द्वारा अनुदान दिए जाने हेतु नई नीति/दिशा-निर्देश निर्धारित किए जाने हेतु अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन परियोजनाओं जैसे 120 मेगावाट की उत्तराखंड राज्य की व्यासी परियोजना आदि के अत्यधिक ऊंचे टैरिफ के दृष्टिगत इन परियोजनाओं को प्रकरणवार आधार पर वाइबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) प्रदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि कद्दूखाल (श्रीनगर-रामपुरा -काशीपुर) ट्रांसमिशन लाईन के निर्माण हेतु केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण को संदर्भित किया जा चुका है।

 उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) को इसके शीघ्र क्रियान्वयन हेतु संबंधित विभाग को निर्देशित किए जाने हेतु भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा ओपेक्स मोड में स्मार्ट मीटर एवं प्री-पेड मीटर लगवाने हेतु प्रस्तावित नई नीति के क्रियान्वयन हेतु राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकारों को वित्तीय सहायता प्रदान करने, जिनमें विशेष श्रेणी राज्यों को 50 प्रतिशत अनुदान प्रदान करने के लिए केंद्रीय राज्यमंत्री से अनुरोध किया। केंद्रीय राज्यमंत्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा राज्य सरकार को हर संभव सहयोग दिया जाएगा।

सरकार ने केंद्र से मांगा कोटद्वार के लिए मेडिकल कॉलेज

प्रदेश सरकार ने केंद्र से कोटद्वार के लिए मेडिकल कॉलेज मांगा है। रविवार को मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन से मुलाकात कर मेडिकल कॉलेज की मांग उठाई है। केंद्रीय मंत्री ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। 

दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कुमाऊं मंडल में एम्स की शाखा खोलने और कोटद्वार में मेडिकल कॉलेज खोलने का आग्रह किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री की मांग पर उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। 

बता दें कि केंद्रीय पोषित योजना के तहत प्रदेश के हरिद्वार, रुद्रपुर और पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा रहे हैं। इसके लिए केंद्र की ओर से प्रत्येक मेडिकल कालेज के लिए 325 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। हरिद्वार मेडिकल कालेज के 75 करोड़ राशि राज्य को जारी हो चुकी है। वहीं, कुमाऊं में एम्स की शाखा खुलने से मरीजों को उपचार के लिए ऋषिकेश नहीं आना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed