फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand news: CM Pushkar singh dhami told all IAS should participate in village chaupals

उत्तराखंड: प्रशासनिक अफसरों की कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल सीएम धामी, कहा- ग्राम चौपालों में भाग लें सभी आईएएस

Fri, 16 Dec 2022 07:57 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Dec 2022 07:57 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए मसूरी में आयोजित चिंतन शिविर में जो सुझाव सामने आए हैं, उन सभी सुझावों को धरातल पर लाया जाए। जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। 

विज्ञापन
Uttarakhand news: CM Pushkar singh dhami told all IAS should participate in village chaupals
सीएम पुष्कर सिंह धामी - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों (आईएएस) से कहा कि सुशासन दिवस पर सभी अलग-अलग स्थानों पर ग्राम चौपालों में भाग लें। कहा कि उत्तराखंड को 2025 तक देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए सभी आईएएस अधिकारियों को पूरी प्रशासनिक नेतृत्व क्षमता से कार्य करना होगा। 

विज्ञापन


राज्य के समग्र विकास एवं जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारण के मंत्र के साथ आगे बढ़ना है। सीएम ने यह बात शुक्रवार को सचिवालय में आईएएस वीक के तहत हुई एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर्स कॉन्फ्रेंस के शुभारंभ के दौरान कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के समग्र विकास के लिए मसूरी में आयोजित चिंतन शिविर में जो सुझाव सामने आए हैं, उन सभी सुझावों को धरातल पर लाया जाए। जन समस्याओं के समाधान के लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। 
विज्ञापन


कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि अपने कार्यों के लिए आम जन को अनावश्यक रूप से दफ्तरों में न आना पड़े। फाइल सिस्टम को ऑनलाइन लाने पर फोकस किया जाए। सुनिश्चित हो कि शासन स्तर पर फाइलें अनावश्यक रूप से लंबित न हों। जो फाइलें रुकी हैं, उनका दोबारा परीक्षण कराएं। अनावश्यक रूप से फाइलें लटकाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी तय हो। जिलों में डीएम और सीडीओ की सरकारी योजनाओं को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम के जनसेवा के कार्यों को सराहा
मुख्यमंत्री ने कुछ जिलों में जिलाधिकारियों द्वारा अपने कार्यों के साथ ही अतिरिक्त समय में जन सेवा के कार्य करने पर सराहना की। 

जी-20 के कार्यक्रमों में क्या कर सकते हैं, चर्चा करें
सीएम ने कहा कि 2023 में भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन होगा। जी-20 से दो दल उत्तराखंड भी आएंगे। इस दौरान हम उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं अन्य क्षेत्रों में क्या कर सकते हैं, इस कॉन्फ्रेंस में इस पर व्यापक चर्चा की जाए। उन्होंने आजादी के अमृत काल में राज्य में क्या महत्वपूर्ण कार्य हो सकते हैं, इस पर भी मंथन करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed