फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: CM Pushkar singh Dhami reviews Rishikesh-Karnprayag rail project

उत्तराखंड: सीएम धामी ने की ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा, सुरंग के अंदर जाकर लिया कार्यों का जायजा

Tue, 14 Sep 2021 02:09 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 Sep 2021 02:09 PM IST
सार

Rishikesh karnprayag Rail Project:  उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रेल लाइन निर्माण में जो भी समस्याएं आ रही हैं उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से दूर किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Uttarakhand News: CM Pushkar singh Dhami reviews Rishikesh-Karnprayag rail project
सीएम धामी ने की ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रोजेक्ट के कार्याें की समीक्षा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की समीक्षा की।  सीएम ने अधिकारियों से ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। 

विज्ञापन


इस दौरान रेल विकास निगम लिमिटेड की ओर से उन्हें कार्य की प्रगति को लेकर प्रेजेंटेशन दिखाई गई। उन्होंने कहा कि डोईवाला गंगोत्री रेलमार्ग को ऋषिकेश से जोड़ा जाएगा। साथ ही ऋषिकेश में जीआरपी का मुख्यालय खोला जाएगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन का काम 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य है। रेल लाइन निर्माण में जो भी समस्याएं आ रही हैं उन्हें प्रदेश सरकार की ओर से दूर किया जा रहा है। आईडीपीएल की भूमि पर बसे कृष्णा नगर को वन विभाग की ओर से खाली कराने के मामले में उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य विकास करना है। इस दौरान उनके साथ विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी योगनगरी रेलवे स्टेशन पहुंचे। सीएम धामी ने गुल्लर डोगी, टिहरी जाकर ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया। उन्होंने निर्माणाधीन सुरंग के भीतर जाकर भी कार्यों का जायजा लिया। 

टनकपुर से बागेश्वर तक ब्राडगेज लाइन बनेगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रेल विकास निगम लिमिटेड के कार्यक्रम में कहा कि टनकपुर से बागेश्वर तक ब्राडगेज लाइन बिछाई जाएगी। जिसका प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में पीलीभीत से टनकपुर तक ट्रेनों का संचालन होता है। वर्तमान में टनकपुर तक जो लाइन हैं वह साधारण लाइन हैं। इन लाइनों की जगह ब्राडगेज लाइनें जाली जाएंगी। जिससे बरेली से पीलीभीत, टनकपुर बागेश्वर तक ज्यादा ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। टनकपुर से बागेश्वर तक रेल लाइन के सर्वे के आदेश हो चुके हैं। 

डोईवाला-गंगोत्री रेल परियोजना ऋषिकेश से जुड़ेगी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अब डोईवाला गंगोत्री परियोजना को योगनगरी रेलवे स्टेशन से जोड़ा जाएगा। इससे आने वाले समय में ऋषिकेश आने वाले श्रद्धालु सीधे गंगोत्री यमुनोत्री तक रेल का सफर कर सकेंगे। राज्य सरकार की ओर से पूर्व में इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है। योजना को जल्द स्वीकृति मिलेगी।

योगनगरी रेलवे स्टेशन स्थित रेल विकास निगम लिमिटेड के एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डोईवाला से गंगोत्री यमनोत्री 102 किमी की रेल परियोजना को ऋषिकेश से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि योगनगरी रेलवे स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां से यात्री सीधे गंगोत्री यमनोत्री भी जा सकेंगे।

उन्होंने कहा कि डोईवाला-गंगोत्री परियोजना को ऋषिकेश से जोड़ने से जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं ऋषिकेश के लोगों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि ऋषिकेशवासी काफी समय डोईवाला से ऋषिकेश रेललाइन बिछाने की मांग कर रहे हैं। इस रेल परियाजना पर करीब 24 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।

विकास कार्यों के लिए 330 करोड़ से अधिक की मंजूरी 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेेश की कई योजनाओं और विकास कार्यों के लिए 330 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी दी है। चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की सिफारिश के आधार पर समस्त पंचायतीराज संस्थाओं को वित्तीय वर्ष 2021-22 की तृतीय त्रैमासिक किश्त के रूप में 90 करोड़ से अधिक की धनराशि जारी की गई है। 

मुख्यमंत्री ने इसके अलावा समस्त स्थानीय निकायों के लिए वित्तीय वर्ष 2021-22 की तृतीय त्रैमासिक किस्त के रूप में 148 करोड़ से अधिक की वित्तीय मंजूरी दी है। विधानसभा क्षेत्र बीएचईएल रानीपुर में आंतरिक सड़कों के निर्माण कार्य के लिए 184.21 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र रुड़की में तीन निर्माण कार्यों के लिए 268.78 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र रायपुर के विभिन्न दो निर्माण कार्यों के लिए 130.76 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा में बिगराबाग कुटरा छिनकी मोटर मार्ग के निर्माण के लिए 139.74 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र खटीमा में झनकट-बिरिया-बिछुवा-बिगराबाग-कलापुर-झनकईया-मुडेली-सत्रमील-नानकसागर को उच्चीकृत कर दो लेन में परिवर्तित किए जाने के लिए 255.70 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र हरिद्वार ग्रामीण के विभिन्न सात निर्माण कार्यों के लिए 446.96 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र मसूरी में सहस्त्रधारा-चामासारी मोटर मार्ग के डामरीकरण के लिए 522.06 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट के विभिन्न तीन निर्माण कार्यों के लिए 186.54 लाख रुपये, विधानसभा क्षेत्र रामनगर में रामनगर रिंग रोड के हाथीडंगर से मालधन ढेला नदी तक चौड़ीकरण व पुनर्निर्माण कार्य के लिए 282.86 लाख रुपये की वित्तीय मंजूरी दी गई है। 

मुख्यमंत्री ने वैकल्पिक मार्ग का निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को ऋषिकेश से लौटते हुए रानीपोखरी जाखन नदी में बनाए गए वैकल्पिक मार्ग (कॉजवे) का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि समय पर सभी जरूरी कामों को पूर कर जनता को सुविधा देने के लिए निर्देशित किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed