फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand news: cm pushkar singh dhami kedarnath visit canceld due to bad weather

उत्तराखंड: दून विवि के समस्त पाठ्यक्रमों में कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए आरक्षित होगी सीट

Fri, 30 Jul 2021 02:22 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Fri, 30 Jul 2021 02:22 PM IST
सार

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने दून विश्वविद्यालय में डॉ. अंबेडकर चेयर की स्थापना के शुभारंभ के लिए पहुंचीं थीं।

विज्ञापन
uttarakhand news: cm pushkar singh dhami kedarnath visit canceld due to bad weather
कार्यक्रम में मौजूद राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोविड काल में अनाथ हुए बच्चों के लिए देहरादून के दून विश्वविद्यालय में समस्त पाठ्यक्रमों में सीट आरक्षित होगी। यह घोषणा राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान कही।

विज्ञापन


राज्यपाल बेबी रानी मौर्य शुक्रवार को दून विश्वविद्यालय में डॉ. अंबेडकर चेयर की स्थापना के शुभारंभ के लिए पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि दून विश्वविद्यालय में समस्त पाठ्यक्रमों में एक सीट कोविड-19 में अनाथ हुए बच्चों के लिए आरक्षित होगी। ऐसे छात्र-छात्राओं को सरकार की ओर से निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार 10 लाख लोगों के लिए स्वरोजगार के द्वार खोलेगी। इसके लिए जल्द कार्य योजना तैयार होगी। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से सरकारी नौकरियों में नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वरोजगार को लेकर भी सरकार की ओर से कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को केदारनाथ दौरे पर जाने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका दौरा रद्द कर दिया गया। उनका हेलीकॉप्टर देहरादून से रवाना हुआ था, लेकिन मौसम खराब होने की वजह से उन्हें लौटना पड़ा।

पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वाले थे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने वाले थे। मुख्यमंत्री शुक्रवार की सुबह करीब 7.45 बजे केदारनाथ पहुंचने वाले थे। 


मुख्यमंत्री ने किया कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को सचिवालय में चल रहे कोविड टीकाकरण कैंप का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने अभियान में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों का उत्साहवर्द्धन किया एवं टीका लगवाने आए सचिवालय कर्मियों एवं उनके परिजनों से भी बात की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण अभियान में और तेजी लाई जाएगी। प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में टीकाकरण के कैंप लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed